रायपुर, 17 फरवरी 2025/

तीर्थ नगरी राजिम में 54 एकड़ में फैले कुंभ कल्प मेला की भव्यता और वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को लोग सराह रहे हैं। नए मेला मैदान में मुख्य मंच, सांस्कृतिक मंच, फूड जोन, मीना बाजार, पंचकोशी धाम की झांकी सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
147 अधिकारियों के चयन पर उठे थे सवाल, अब EOW कोर्ट में रखेगी जांच का ब्यौरा
147 अधिकारियों के चयन पर उठे थे सवाल, अब EOW कोर्ट में रखेगी जांच का ब्यौरा
रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2003 की भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला करीब 23 साल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजिम कुंभ कल्प में इस बार भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया मेला मैदान चुना गया, जिससे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की समस्या दूर हो गई। दर्शकों के लिए 5000 से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं, वहीं व्यापारियों को सस्ती दरों पर दुकानें आवंटित की गई हैं, जिससे छोटे व्यवसायियों में उत्साह है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पूरे मेला क्षेत्र में पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई गई, जिससे लोगों को पानी की कोई कमी नहीं हो रही है। वहीं 10 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा उपलब्ध है। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित 53 दाल-भात सेंटर में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रद्धालु और व्यापारी राजिम कुंभ कल्प मेला में की गई व्यवस्थाओं को सराह रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के APAR की डेडलाइन बढ़ी, GAD ने जारी किए नए निर्देश
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के APAR की डेडलाइन बढ़ी, GAD ने जारी किए नए निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों (अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को छोड़कर) के वर्ष 2025-26 के वार्षिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.