बिलासपुर। महतारी वंदन योजना का अपात्र होकर लाभ लेने वाले शासकीय शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ अब वसूली की कार्रवाई शुरू हो गई है। बिल्हा विकासखंड में जांच के दौरान 11 ऐसे हितग्राही सामने आए हैं, जिनके परिवार के सदस्य शासकीय सेवा में कार्यरत हैं। इनके खातों में योजना के तहत नियम विरुद्ध तरीके से पहुंची कुल 1 लाख 24 हजार रुपये की राशि की वसूली की जाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच में सामने आया कि बिल्हा क्षेत्र में कुछ महिलाओं ने स्वयं या अपने पति के शासकीय सेवा में होने के बावजूद महतारी वंदन योजना का लाभ लिया। जांच में ऐसे 11 अपात्र हितग्राहियों की पहचान की गई। इनमें शिक्षक, सहायक शिक्षक और अन्य शासकीय कर्मचारी के परिवार शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
रायपुर, 07 सितंबर 2026/ सुशासन, पारदर्शिता एवं स्वप्रगतिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने संबंधित अपात्र हितग्राहियों से राशि की वसूली के लिए कार्रवाई शुरू की। विभाग की ओर से जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), बिल्हा ने संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को मांग चालान जारी कर राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित राशि बैंक खाते में जमा कर उसकी पावती प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यदि वे स्वेच्छा से राशि जमा नहीं करते हैं, तो उनके मासिक वेतन से सीधे रिकवरी की जाएगी। प्रशासन के इस कदम से योजना का अपात्र होकर लाभ लेने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दी जाती है। योजना के नियमों के तहत शासकीय सेवा में कार्यरत परिवारों की महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल सकता। इसके बावजूद अपात्र होने के बाद योजना की राशि लेने पर अब विभाग ने वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपात्र हितग्राहियों का विवरण

हितग्राही – पति का नाम – अपात्र होने का कारण

रत्ना क्षत्री – विनोद कुमार क्षत्री – शासकीय सेवक ग्रेड-2

गंगा बाई – केसर सिंह – शासकीय सेवक ग्रेड-2

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रमा वर्मा – रवींद्र वर्मा – शिक्षक वर्ग-2 की पत्नी

दिनेश्वरी कुरे – शैलेश कुमार कुर्रे – शिक्षक वर्ग-2 की पत्नी

कुसुम यादव – राजकुमार यादव – पति शिक्षा कर्मी

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोदावरी कौशिक – सुरेश कौशिक – शासकीय शिक्षक

रामेश्वरी साहू – राजेश साहू – शासकीय सेवक ग्रेड-2

कीर्ति पाटले – संतोष पाटले – शासकीय सेवक ग्रेड-1

सविता कुर्रे – गोरेलाल कुर्रे – पति सहायक शिक्षक

अमर ज्योति शांडिल्य – विनोद कुमार – पति सहायक शिक्षक

लक्ष्मी – परविंदर कुमार – शासकीय शिक्षक

वसूली का आदेश जारी

शासकीय शिक्षक और कर्मचारी होने के बावजूद महतारी वंदन योजना की राशि लेने वाले अपात्र हितग्राहियों की महिला एवं बाल विकास विभाग ने पहचान की है। संबंधितों से राशि की वसूली के लिए आदेश जारी किया गया है। राशि जमा नहीं करने पर वेतन से रिकवरी की जाएगी।

— भूपेंद्र कौशिक, बीईओ, बिल्हा