रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों (अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को छोड़कर) के वर्ष 2025-26 के वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन (APAR) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने APAR लिखे जाने की पूर्व निर्धारित समय-सीमा में वृद्धि करते हुए सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

GAD ने स्पष्ट किया है कि जिन शासकीय सेवकों का SPARROW Portal पर ऑनबोर्डिंग हो चुका है, लेकिन अभी तक यूजर चैनल निर्धारित नहीं हुआ है, अथवा जिनकी ऑनबोर्डिंग ही पूरी नहीं हो सकी है, उनके APAR समय पर लिखे जाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से लिखे जाएंगे APAR

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के अनुसार, ऐसे शासकीय सेवकों के वर्ष 2025-26 के APAR को नवीन निर्धारित प्रपत्र (अंकीय ग्रेड) में ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन (मैन्युअल) माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।

GAD ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि तकनीकी अथवा ऑनबोर्डिंग संबंधी समस्या के कारण किसी शासकीय सेवक का वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन लंबित न रहे।

पहले भी जारी हो चुके हैं निर्देश

गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे पहले 23 मई 2025 और 17 अप्रैल 2026 को शासकीय सेवकों के APAR लिखे जाने के लिए समय-सीमा निर्धारित की थी। अब केवल वर्ष 2025-26 की अवधि के लिए इस समय-सीमा में बढ़ोतरी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.