बिलासपुर. लगातार हो रही तेज बारिश का दौर अगले दो दिनों के लिए कुछ धीमा पड़ सकता है, लेकिन इसके बाद प्रदेश में एक बार फिर वर्षा की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सात दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। सबसे अधिक 14 सेंटीमीटर बारिश लोरमी और भरतपुर-जनकपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा तखतपुर और लालपुर थाना में 8 सेंटीमीटर, कोटाडोल में 7, पेंड्रारोड और मुंगेली में 6 सेंटीमीटर वर्षा हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सकरी, कोटा, कुंडा, सीपत, बिलासपुर, कवर्धा, बेलतरा, पंडरिया, बोदरी, मरवाही, बिल्हा और कटघोरा में करीब 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसमी उपखंडीय वर्षा सामान्य रही और इसमें 6 प्रतिशत का अंतर दर्ज किया गया।

बिलासपुर में सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा तापमान

20 अगस्त को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।

निम्न दबाव क्षेत्र से बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्र में चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका भी सक्रिय है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश का दौर बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

21 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। अगले 48 घंटे बारिश की गतिविधि में थोड़ी कमी रह सकती है, लेकिन इसके बाद वर्षा फिर जोर पकड़ने के आसार हैं। आगामी सात दिनों तक बारिश की गतिविधि सक्रिय रहने की संभावना है।