रायपुर।

नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के साथ ही घर वापसी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। घर वापसी के लिए गठित पीसीसी की छानबीन समिति की अनुशंसा के बाद प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने घर वापसी को हरी झंडी दे दी है। इनमें 18 नेताओं का निष्कासन रद्द करते हुए आदेश जारी कर तत्काल प्रभावशील भी कर दिया गया है। घर वापसी करने वाले नेताओं में प्रमुख तौर पर रायपुर से पूर्व एमआईसी सदस्य और उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में उतरकर उलटफेर करने वाले वरिष्ठ नेता अजीत कुकरेजा के अलावा बालोद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हलधर साहू और कांकेर की वरिष्ठ नेत्री कांति नाग शामिल हैं। 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बारिश का कोटा पूरा, मानसून लौटने लगा; तापमान बढ़ने के आसार
छत्तीसगढ़ में बारिश का कोटा पूरा, मानसून लौटने लगा; तापमान बढ़ने के आसार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर से प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.