रायपुर।

सब्जियों की भरपूर आवक से कीमतें सीजन के न्यूनतम स्तर पर आ गई हैं। अधिकांश सब्जियों के दाम बीते सप्ताह की तुलना में 4-5 रुपए किलो घटे हैं। श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष टी. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि थोक बाजार में दिसावर के साथ-साथ स्थानीय आवक भी भरपूर होने से पिछले दो-तीन माह से सब्जियों के दाम लगातार घट रहे हैं। करीब 70 प्रतिशत सब्जियों की आवक प्रदेश के किसानों से ही हो रही है। दिसावर से मटर, गाजर, चुकंदर, मुनगा, परवल आदि की ही आवक हो रही है। शेष सभी उत्पादों की आवक स्थानीय है। दूसरी ओर देश के सभी प्रदेशों में स्थानीय आवक अच्छी रहने से प्रदेश के बाहर की मांग बहुत कमजोर है।

ये खबर भी पढ़ें…
जमीन के बदले 40% विकसित भूमि: पिरदा-तुलसी में RDA ने शुरू की नई नगर विकास योजना
जमीन के बदले 40% विकसित भूमि: पिरदा-तुलसी में RDA ने शुरू की नई नगर विकास योजना
रायपुर। कमल विहार (कौशल्या विहार) के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) करीब 16 साल बाद एक नई नगर विकास योजना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मटर 20-25 रुपए प्रति किलो पहुंचा

राजधानी के खुदरा बाजारों में मटर 20-25 रुपए, गाजर 15-20 रुपए, हरी मिर्च 30-35 रुपए, प्याज 30-35 रुपए, धनिया 30-35 रुपए, पत्ता गोभी 10-15 रुपए, फूलगोभी 20-25 रुपए, भिंडी 40-45 रुपए, बरबट्टी 35-45 रुपए, करेला 40-45 रुपए, तुरई 40-45 रुपए, अदरक 45-50 रुपए, लहसुन 110-120 रुपए, मुनगा 100-120 रुपए, टमाटर 8-10 रुपए, आलू 20-25 रुपए, परवल देसी 120-140 रुपए, ढेंस 80-90 रुपए, कुंदरु 50-60 रुपए, खीरा 40-50 रुपए, शिमला मिर्ची 20-25 रुपए, भाटा 10-15 रुपए, लौकी 10-15 रुपए, बीन्स 25-30 रुपए, सेमी 40-45 रुपए प्रति किलो बताई जा रही है। नींबू 4 से 5 रुपए प्रति नग है।

रोजाना 25-30 गाड़ियों की आवक

ये खबर भी पढ़ें…
Youth Energy and Creativity Will Drive Developed India and Developed Chhattisgarh: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Youth Energy and Creativity Will Drive Developed India and Developed Chhattisgarh: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, August 18, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai chaired the state-level review meeting of Mera Yuva Bharat (MY Bharat)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थोक सब्जी बाजार में रोजाना 25-30 गाड़ियों की आवक हो रही है। थोक बाजार में मटर 14-16 रुपए, गाजर 8-12 रुपए, चुकंदर 10-12 रुपए, हरी मिर्च 20-25 रुपए, प्याज 20-25 रुपए, धनिया 15-20 रुपए, पत्तागोभी 4-5 रुपए, फूलगोभी 10-15 रुपए, भिंडी 30-35 रुपए, बरबट्टी 20-25 रुपए, करेला 30-35 रुपए, तुरई 25-30 रुपए, अदरक 30-35 रुपए, लहसुन 80-100 रुपए, मुनगा 70-80 रुपए, टमाटर 3-5 रुपए, आलू 12-15 रुपए, परवल देसी 80-100 रुपए, ढेंस 60-70 रुपए, कुंदरु 30-40 रुपए, खीरा 30-35 रुपए, शिमला मिर्च 12-15 रुपए, भाटा 5-7 रुपए, लौकी 4-6 रुपए, बीन्स 15-20 रुपए, सेमी 25-35 रुपए किलो बताई जा रही है। नींबू 2 से 2.50 रुपए प्रति नग है।