रायपुर।

बरसात से फसलों के नुकसान व आवक घटने के चलते सब्जियों के भाव में तेजी आई है। धनिया 80-100 रुपए किलो महंगा हुआ है। मिर्च की कीमतों में भी करीब 40 रुपए किलो की तेजी आई है। आवक घटने से अधिकांश सब्जियों के भाव 5-7 रुपए किलो बढ़ाकर बताए जा रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय थोक सब्जी विक्रेता संघ के सदस्यों ने बताया कि- गुजरात और आंध्रप्रदेश में भारी बरसात से सब्जी की फसल खराब हुई है, इसलिए दिसावर बाजारों में अच्छी मांग का दबाव बढ़ने से कीमतों में उछाल आया है। इसके साथ ही प्रदेश के किसानों के उत्पाद करेला, भाटा, लौकी, खीरा की महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश की अच्छी मांग निकल रही है। त्योहारी सीजन शुरू होने से मजदूरों की उपस्थिति कम रहने से आवक में कमी आई है। धनिया 260 रुपए किलो- धनिया छिंदवाड़ा से यहां आ रहा है। आवक कमजोर रहने से खुदरा बाजार में धनिया 240-260 रुपए किलो पर पहुंच गया है।

सब्जियों की 80 फीसदी आवक राज्य के बाहर से हो रही है। रोजाना 35-40 गाड़ियों की आवक घटकर अब 25- 30 गाड़ियों की रह गई है। थोक बाजार में गाजर 20-22 रुपए, चुकंदर 22-25 रुपए, हरी मिर्च 80-90 रुपए, प्याज 38-43 रुपए, धनिया 180-200 रुपए, पत्तागोभी 15-16 रुपए, फूलगोभी 40- 45 रुपए, भिंडी 40-45 रुपए, बरबट्टी 35-40 रुपए, लाल बरबट्टी 30-35 रुपए, करेला 35-40 रुपए, तुरई 30-35 रुपए, अदरक 60-90 रुपए, लहसुन 260-280 रुपए, मुनगा 30-40 रुपए, टमाटर 18-20 रुपए, आलू 27-32 रुपए, परवल 25-30 रुपए, ढेंस 50-60 रुपए, कुंदरू 25- 30 रुपए, खीरा 15-20 रुपए, शिमला मिर्च 50-55 रुपए, भाटा 30-35 रुपए, लौकी 15-20 रुपए, कुचई 40- 45 रुपए, बीन्स 80-85 रुपए, सेमी 40-45 रुपए, ग्वारफल्ली 20-25 रुपए, खेक्सी 80-90 रुपए प्रति किलो बताया जा रहा है। नींबू 3.50 रुपए से 4 रुपए नग है।

ये खबर भी पढ़ें…
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.