रायपुर। 

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में विभिन्न पदों के लिए भर्ती का प्रलोभन देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने युवाओं को आगाह किया है कि ऐसे फर्जी विज्ञापनों पर ध्यान न दें। 

ये खबर भी पढ़ें…
CG निकाय चुनाव: नवंबर में आचार संहिता, दिसंबर में 17 निकायों में होगा सियासी संग्राम
CG निकाय चुनाव: नवंबर में आचार संहिता, दिसंबर में 17 निकायों में होगा सियासी संग्राम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है। दिसंबर में प्रस्तावित चुनावों के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कंपनी ने भर्ती के संबंध में कोई विज्ञापन जारी नहीं किया है और न ही इस तरह के पदनाम से कोई सीधी भर्ती होती है। ठगी करने वाले छत्तीसगढ़ शासन और सीएसपीडीसीएल का अधिकृत लोगो (प्रतीक चिन्ह) का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ बिजली विभाग भर्ती 2024 के नाम से फर्जी जानकारी साझा की जा रही है, यह पूरी तरह भ्रामक है। 

श्री वर्मा ने आगाह किया है कि इस तरह के फर्जी व भ्रामक विज्ञापन के झांसे में न आएं। किसी के द्वारा इसे लेकर पैसे मांगे जाते हैं तो पुलिस में शिकायत करें। पावर कंपनी में सभी भर्तियां विधिवत प्रक्रिया के तहत पूरी की जाती है। जिसके लिए समाचार पत्रों में अधिकत विज्ञापन दिए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी का रास्ता तलाश रही कांग्रेस ने अब से ही 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.