छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । बिलासपुर

कॉलेज में परीक्षा के दौरान अब प्रश्न पत्र में त्रुटि हो या परीक्षार्थियों की किसी प्रकार की समस्या उनका त्वरित निदान हो रहा है। त्वरित निदान के चलते जहां परीक्षार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल रही है, वहीं विश्वविद्यालय घेराव, परिणाम में विलंबता जैसी समस्याएं भी दूर हो रही है। गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया है। जो की छात्रों की समस्याओं को ऑन द स्पॉट हल कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शनिवार को शहर में चल रहे विभिन्न...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में परीक्षाओं का दौर जारी है। विभिन्न विषयों में करीब सवा लाख परीक्षार्थी 71 परीक्षा केंद्रों में तीन पालियों में परीक्षा दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुबह 7 से 10 एवं 11 से 2 और 3 से 6 पालियों में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के विद्यार्थियों ने भाग लिया । 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. तरुण धर दीवान द्वारा टास्क फोर्स की स्थापना की गई है, जिसमें परीक्षा के दौरान आने वाली समस्त प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। यदि प्रश्न पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि आती है तो समय रहते ही उसको सुधार कर लिया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

परीक्षा केंद्रों का परीक्षा नियंत्रक दीवान ने किया निरीक्षण

ये खबर भी पढ़ें…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज सुबह ही विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.तरुण धर दीवान ने जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जिसमें विद्यार्थियों को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। वॉशरूम की साफ सफाई, साथ में मेडिकल किट के साथ ग्लूकोस,इलेक्ट्रॉल पाउडर सभी महाविद्यालय रखें। परीक्षा नियंत्रक डॉ तरुण धर दीवान के आदेशानुसार केंद्राध्याक्षो को प्रश्न पत्र को थाने में रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए । शौचालय एवं प्रसाधन कक्ष का निरीक्षण किया गया जिसमे  सभी साफ सफाई पाया गया। केंद्राध्यक्षो को निर्देश दिया गया कि परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व मुख्य द्वार पर परीक्षार्थी की जांच कर ले। 

नकल रोकने बनाई गई प्रभावी टीम

एक केंद्रीय उड़न दस्ता दल एवं दो अन्य उड़न दस्ता दल बनाया गया है जो परीक्षा केदो में जाकर चेक कर रहे हैं कि किसी प्रकार की नकल या अन्य समस्या ना हो। परीक्षा नियंत्रक श्री दीवान ने बताया कि उड़न दस्ता दल द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी की सूक्ष्म जांच की गई उसमे कोई भी नकल प्रकरण नहीं पाया गया। परीक्षा शांत पूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.