ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। बिजनेस की योजनाओं को बनाने के लिए आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है। आपका मन  भगवान की भक्ति में खूब लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। परंपरागत कार्यों में आप पूरी सक्रियता दिखाएंगे। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार में तेजी आएगी। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज आपको जल्दबाजी और भावुकता में किसी निर्णय को लेने से बचना होगा। अत्यधिक तले भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका लंबे समय से चल रहा कानूनी मामला आपके पक्ष में आने कि संभावना है। आपको अपरिचित लोगों से दूरी बना कर रखनी होगी, नहीं तो  आपका कोई नुकसान करा सकता हैं।

• मिथुन (Gemini) :

आज आपको दांपत्य जीवन में मधुरता बनाकर रखनी होगी। आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर कर पाएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। अपने करीबियों के साथ आप कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। किसी बड़े लक्ष्य पर आपका पूरा फोकस रहेगा। व्यापार में  आपको रुचि दिखानी होगी, तभी आप उसे आगे ले जा सकेंगे। मित्रों के साथ रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। किसी मकान, दुकान आदि को खरीदने की आप योजना बना सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को बड़ी ही विनम्रता से कहना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज आपको कोई भी काम बहुत सूझबूझ कर करना होगा। इसके अलावा आपको बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी भी तरह के प्रलोभन में ना आएं, अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने के लिए दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई बड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहें।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 अगस्त को, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 अगस्त को, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
रायपुर। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस पवित्र माह में पड़ने वाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशि आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके काफी कुछ प्राप्त कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में आपको तेजी दिखानी होगी, तभी वह पूरे हो सकते हैं।  आपको बड़ों की बात सुनकर उस पर अमल अवश्य करना होगा। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी बात को बहुत ही सोच समझकर बोलें अन्यथा आपके लिए ही समस्या हो सकती है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवहार में संवेदनशीलता बनाए रखनी होगी। भौतिक संसाधनों पर आपका पूरा ध्यान रखेगा। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाएं। अपने आय के कुछ हिस्से में से बचत भी करें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी तर्क व वितर्क में पड़ने से दूर रहना होगा। आपकी कुछ पुरानी यादें मित्रों के साथ मिलकर ताजा करेंगे। आप अपने रहन-सहन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। घर में आप कुछ नई सुख सुविधाओं की वस्तुओं के खरीददारी भी कर सकते हैं।

• तुला (Libra) :

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर भाईचारे की भावना बनी रहेगी और बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। कारोबार में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें। आपके कुछ शत्रु आपकी पीठ पीछे आपकी चुगली लगा सकते हैं, जिसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। आपको अपने बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी वह पूरी होती दिख रही हैं। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों में निसंकोच रूप से आगे बढ़ें। नए रिश्तों पर  आपका पूरा जोर रहेगा। रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। यदि आपने कोई निवेश किया था, तो आपको लाभ होगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप यदि किसी काम के पूरा होने के प्रतीक्षा लंबे समय से कर रहे थे, तो वह  हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बचत की योजना पर अच्छा खासा धन लगाएंगे। आपको किसी अपनी जीवन शैली को आकर्षक बनाने के लिए अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। माता-पिता से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप संतान के लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपकी सौम्य वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप यदि किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे थे, तो सही समय आने का इंतजार करें। लेनदेन से संबंधित मामलो में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सभी के साथ तालमेल बनाकर चलें, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी योजना से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। लोगों के अलग-अलग स्वभाव के कारण थोड़ी समस्या आ सकती हैं। आप महत्वपूर्ण काम में ढील ना दें। आपके मन में हमेशा प्रतियोगी भाव बना रहेगा। आपकी आय के साथ-साथ व्यय में भी वृद्धि होगी। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

• मीन (Pieces):

आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप काम पर आप पूरा ध्यान दें। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों  पर विश्वास बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम गति पकड़ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपका काम प्रभावित हो सकते हैं।

Source: amarujala