छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

हसदेव क्षेत्र में जंगलों की कटाई रोकने युवा कांग्रेस का लगातार आंदोलन जारी है। इधर वनों की कटाई रोकने युकां नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सीएम विष्णुदेव साय को अपने खून से पत्र लिखकर गुहार लगाई। प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने अपने खून से पत्र लिखकर फर्जी ग्रामसभा की जांच कराने की मांग उठाई।

ये खबर भी पढ़ें…
रायगढ़ के केलो डैम के 4 गेट खोले गए, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर
रायगढ़ के केलो डैम के 4 गेट खोले गए, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर
18 अगस्त 2026, रायगढ़। जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही हल्की और मध्यम बारिश के चलते केलो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि भगवान राम के ननिहाल में संकट में फंसे आदिवासियों को न्याय दिलाएं। छग को अडानीगढ़ बनाने से बचाने की मांग करते हुए पत्र पीएमओ को पोस्ट किया है। पीएम को लिखे पत्र में कहा गया है कि रामलला अयोध्या आने वाले हैं तो भगवान राम के ननिहाल को क्यों नष्ट किया जा रहा है। इसी वनवास काल में इसी हसदेव के जंगलों से होकर प्रभु राम गुजरे थे। फर्जी ग्राम सभा की जांच कर आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन को बचाएं।