छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर 

छत्तीसगढ़ के चार जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर व कोरिया जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 आंकी गई है। भूकंप से कई घरो की दीवारों में दरार आने की बात भी सामने आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
18 अगस्त 2026, रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की पदस्थापना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रविवार की सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर इन चारों जिलों के कुछ क्षेत्रों के रहवासियों को भूकंप के झटके महसूस हुए। जिससे प्रभावित क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकलने लग गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र कोरबा जिले में 22.79 अक्षांश और 82.16 देशांतर पर जमीन के 0.5 किमी नीचे था. भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि की बात अब तक सामने नहीं आई है।