बेमेतरा/पाटन। छत्तीसगढ़ में स्कूलों के मध्याह्न भोजन को लेकर लापरवाही के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। बेमेतरा में मध्याह्न भोजन करने के बाद 28 बच्चे बीमार पड़ गए, जबकि पाटन ब्लॉक के छोटे औरी गांव में बच्चों को परोसे गए भोजन में अंधा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों मामलों में शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं।

बेमेतरा में फिनाइल जैसी दुर्गंध की शिकायत

शासकीय कन्या मिडिल स्कूल बेमेतरा में बुधवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा गया। भोजन करने के बाद 28 बच्चों ने खाने से फिनाइल जैसी दुर्गंध आने और पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बच्चों का उपचार किया और हालत सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीमार माता-पिता से अलग रहने का दबाव मानसिक क्रूरता, तलाक बरकरार
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीमार माता-पिता से अलग रहने का दबाव मानसिक क्रूरता, तलाक बरकरार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद और तलाक के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल के प्रधान पाठक रामेश्वर बंजारे के अनुसार, स्कूल में कुल 273 बच्चे दर्ज हैं, जिनमें से बुधवार को 213 बच्चे उपस्थित थे। सुबह करीब 10 बजे बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने जांच के निर्देश दिए हैं।

पाटन में भोजन में मिला अंधा सांप

इसी तरह पाटन ब्लॉक के ग्राम छोटे औरी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में मध्याह्न भोजन में अंधा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि भोजन में सांप का पता चलने से पहले अधिकांश बच्चे खाना खा चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

घटना से बच्चों के पालकों में आक्रोश है। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और रसोई की साफ-सफाई पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी ढालेंद्र देवांगन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की कमी होगी दूर: प्रदेश के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति शुरू
शिक्षकों की कमी होगी दूर: प्रदेश के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति शुरू
बिलासपुर। प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक पदों पर अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार सामने आए इन दोनों मामलों ने स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि भोजन में गड़बड़ी के पीछे लापरवाही किस स्तर पर हुई।