रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चुनाव से पहले 30 अगस्त से 29 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इस बार 17 दावेदार मैदान में हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुकाबला मुख्य रूप से दो धड़ों के बीच माना जा रहा है। इनमें एक गुट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि दूसरा गुट विधायक देवेंद्र यादव के समर्थकों का है।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी स्मृति रंजन लंका ने 17 से 19 अगस्त तक छत्तीसगढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर चुनावी प्रक्रिया को लेकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता पर विशेष जोर दिए जाने की बात कही जा रही है। चुनाव परिणाम घोषित होने में करीब दो महीने का समय लग सकता है। इस बार युवा कांग्रेस ने प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

सदस्यता अभियान केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों की संगठनात्मक क्षमता की भी परीक्षा होगी। प्रत्येक उम्मीदवार कितने युवाओं को अपने साथ जोड़ पाता है, इससे उसके जनाधार और संगठनात्मक नेटवर्क का आकलन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही दावेदारों और उनके समर्थकों ने सदस्यता अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस के भीतर चुनावी गतिविधियां और अधिक तेज होने की संभावना है।