ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे,फिर भी परिवार का कोई सदस्य  आपसे नाराज हो सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी बरतें।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे। करियर को लेकर परेशान कर रहे  लोगों को कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। जो लोग किसी योजना में धन लगाने की सोच रहे थे वह उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपको घूमने करने के दौरान आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। आपका मन काम करने में नहीं लगेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप पिताजी की सेहत को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपने पहले किसी योजना में धन लगाया था,तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता है दिख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। संतान के भविष्य की कुछ योजनाओं को बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।आर्थिक मामलों में आज आप सपष्टता से आगे बढें। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु  परेशान रहेंगे। यदि आप अपने घर को रिनोवेट करना चाहते है तो आज आप शुरुआत कर सकते हैं।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको व्यवसाय के मामलों में दिल देने से बचना होगा। यदि आप परिवार में चल रही कलह के कारण परेशान है। आप वह आज उसमें किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मश्वरा करें। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा डिसीजन आज बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। आपने यदि पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की है तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ही पूरा फोकस करना होगा क्योंकि वह इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। आप कुछ बड़े फैसलों को वरिष्ठ सदस्यों की मदद से लें। व्यवसाय में आपको यदि धन की कमी हो रही थी,तो उसके लिए आप किसी बैंक,व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार ले सकते हैं।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में अपने कामों में ढील देने से बचना होगा। आपका कोई विरोधी आपकी खुशी भरे पलों में बाधा डाल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। जीवन साथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा। आपको बिजनेस से संबंधित कोई डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई आंखों संबंधित समस्या है,तो उसके प्रति आप जागरूक रहे और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था,तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। किसी नई संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें,नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

• धनु (Sagittarius) :

आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अत्यधिक खर्च के कारण समस्या होगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा। आप दूसरों की बातों में आकर किसी गलत बात के लिए हां ना करें। नौकरी में आपको मनपसंद काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने  व्यवसाय में यदि किसी योजना में धन लगाया तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको  परिवार में किसी सदस्य की ओर से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है और भाई या बहन के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं,जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है,तो  उसे आज खुशियों के बीच ना आने दे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे लेकिन उसमें आपको ढील नहीं देनी है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता में लाभ लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी जिसको लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी फिजूल खर्ची बढ़ा सकते हैं जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर आपसी तनाव था तो वह आज दूर होगा। व्यवसाय में आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी नहीं तो वह आपके लिए कोई बाधा खड़ी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए नौकरी में कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है जिसके बाद आप उसमें बदलाव की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको परिवार में सदस्यों के साथ मिल बैठकर समस्या के ऊपर चर्चा करनी होगी। माता-पिता आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में आप कोई बहुत बड़ा फैसला ना लें अन्यथा बाद में पछतावा होगा।

Source: amarujala