रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में राष्ट्रीय सचिव पद के चयन की प्रक्रिया के तहत दिल्ली बुलाया गया है। कोको पाढ़ी, नरेश ठाकुर और दीपक मिश्रा का राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा इंटरव्यू लिया जा रहा है। हालांकि, अभी किसी भी नेता की नियुक्ति तय नहीं हुई है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी।

राहुल-प्रियंका समेत राष्ट्रीय नेतृत्व ले रहा इंटरव्यू

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिवों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। छत्तीसगढ़ से तीन नेताओं को इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने को प्रदेश कांग्रेस के लिए अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा में अंदरूनी कलह का दावा, दीपक बैज बोले- समय आने पर छत्तीसगढ़ में होगा बड़ा धमाका
भाजपा में अंदरूनी कलह का दावा, दीपक बैज बोले- समय आने पर छत्तीसगढ़ में होगा बड़ा धमाका
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने संभाग स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रीय संगठन में बढ़ सकती है छत्तीसगढ़ की भागीदारी

कोको पाढ़ी, नरेश ठाकुर और दीपक मिश्रा को युवा कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में काम करने का अनुभव है। ऐसे में राष्ट्रीय सचिव पद के लिए इंटरव्यू तक पहुंचना भी प्रदेश कांग्रेस में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यदि तीनों में से किसी एक नेता का चयन होता है तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राष्ट्रीय संगठन में हिस्सेदारी बढ़ेगी। साथ ही प्रदेश के युवा नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की राह भी मजबूत हो सकती है। फिलहाल सभी की नजर दिल्ली में चल रही चयन प्रक्रिया के नतीजे पर टिकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
नशे में 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा पति, 6 घंटे तक चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा
नशे में 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा पति, 6 घंटे तक चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को शराब के नशे में एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.