मुंगेली/कोटा। मुंगेली जिले से लगे बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के दवनपुर गांव में खेत में काम कर रहे किसान पर बाघिन ने हमला कर दिया। हमले में किसान के हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दवनपुर निवासी 42 वर्षीय संजय मरकाम अपने खेत में खाद डाल रहे थे। इसी दौरान खेतों के बीच अचानक बाघिन पहुंच गई और संजय पर हमला कर दिया। बाघिन के हमले में उनके बाएं हाथ, बाएं पैर और चेहरे पर चोटें आई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एआई से मानवता के विनाश का खतरा, फिर भी क्यों जारी है इसकी रफ्तार?
एआई से मानवता के विनाश का खतरा, फिर भी क्यों जारी है इसकी रफ्तार?
क्वींसलैंड। एजेंसी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती क्षमताओं के साथ इसके संभावित खतरों को लेकर चिंता भी गहराती जा रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटा में प्राथमिक उपचार, गनियारी रेफर

हमले के बाद घायल संजय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गनियारी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे सामान्य वन क्षेत्र में हुई है। बाघिन के लगातार इलाके में नजर आने और हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में भय बढ़ गया है।

20 दिन में बाघिन के हमले की दूसरी घटना

इस घटना ने करीब 20 दिन पहले हुई घटना की याद भी ताजा कर दी है। 24 अगस्त को लोरमी के लक्ष्मण डोंगरी के पास जंगल में पुटू तोड़ने गए बांधा निवासी धर्मजीत धृतलहरे पर भी बाघिन ने हमला किया था। इस हमले में धर्मजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
पत्थरों के नीचे फंसे थे शव, 48 घंटे बाद बरामद हुए तीनों छात्र
पत्थरों के नीचे फंसे थे शव, 48 घंटे बाद बरामद हुए तीनों छात्र
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में हसदेव नदी में डूबे तीन छात्रों के शव करीब 48 घंटे बाद बरामद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब 20 दिनों के भीतर बाघिन के हमले की यह दूसरी घटना सामने आने से वन विभाग और आसपास के ग्रामीणों के लिए चिंता बढ़ गई है। इलाके में बाघिन की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।