भिलाई। पुलगांव थाना क्षेत्र के चंदखुरी गांव में नगर सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से 6 लाख 30 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के पति से अलग-अलग समय पर 15 किस्तों में यह रकम वसूली। लंबे समय तक नौकरी नहीं लगने पर दंपती ने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में गाली-गलौज करने लगा। शिकायत के बाद पुलगांव पुलिस ने आरोपी इसरार खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक चंदखुरी निवासी किरण चंद्राकर के पति की आरोपी इसरार खान से पहले से जान-पहचान थी। आरोपी ने इसी परिचय का फायदा उठाते हुए नगर सेना के अधिकारियों से अपनी अच्छी पहुंच और पहचान होने का दावा किया। उसने किरण चंद्राकर को नगर सेना में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी की बातों पर विश्वास कर महिला के पति ने अलग-अलग समय पर उसे कुल 6 लाख 30 हजार रुपए दिए। पुलिस के अनुसार आरोपी ने यह रकम 15 अलग-अलग किस्तों में ली थी। हालांकि, रुपए लेने के बावजूद महिला को नौकरी नहीं मिली।

काफी समय बीतने के बाद जब दंपती ने इसरार खान से नौकरी के संबंध में जानकारी ली और अपनी रकम वापस मांगी तो वह लगातार बहाने बनाकर उन्हें टालता रहा। आरोप है कि बार-बार रुपए की मांग करने पर आरोपी ने गाली-गलौज भी शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी इसरार खान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.