रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल सामान्य बना हुआ है, लेकिन शुक्रवार 29 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इस दौरान मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 सितंबर को बारिश का दौर और तेज हो सकता है। इस दिन प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। बारिश की गतिविधियां बढ़ने के पीछे बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा नया मौसम तंत्र प्रमुख कारण माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण करीब 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। वहीं उत्तरी बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के आसपास ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
रायपुर, 07 सितंबर 2026/ सुशासन, पारदर्शिता एवं स्वप्रगतिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 29 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के पास एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

3 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

 

मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। 2 सितंबर को भी अनेक स्थानों पर बारिश होने तथा एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं 3 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पिछले 24 घंटे में यहां हुई ज्यादा बारिश

 

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान अनेक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक कुसमी में 75.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा रामानुजगंज में 60.4 मिमी, भैसमा में 60 मिमी, कुनकुरी में 55.5 मिमी, वाड्रफनगर में 52.4 मिमी, कोरबा में 48.3 मिमी और करतला में 48 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इन जिलों में यलो अलर्ट

 

29 अगस्त: जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव और कांकेर।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

30 अगस्त: बेमेतरा, बालोद, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार, रायपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़ और जशपुर।

 

31 अगस्त: सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद।मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने, गरज-चमक के समय खुले स्थानों से बचने और बिजली गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।