दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। दर्दनाक हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की मौत हो गई। युवराज दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र था।

युवराज सत्य निकेतन स्थित बॉयज पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि छुट्टियां खत्म होने के बाद वह करीब तीन दिन पहले ही दुर्ग से दिल्ली लौटा था। इसके बाद हुए हादसे में उसकी जान चली गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही पर संकट की आशंका, कारोबारियों ने राहुल गांधी से की अपील
बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही पर संकट की आशंका, कारोबारियों ने राहुल गांधी से की अपील
दिल्ली के कारोबारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली नहीं करने की अपील की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की खबर मिलते ही युवराज के परिजन दुर्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि इमारत गिरने के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। अब तक हादसे में सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

लापता लोगों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू डॉग और कैमरों की मदद ली जा रही है। बचाव दल मलबे को सावधानी से हटाकर संभावित स्थानों पर तलाश कर रहा है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
दरदेवा गांव के पास काल बनी कार-ट्रक की भिड़ंत, परिवार के पांच सदस्यों ने गंवाई जान
दरदेवा गांव के पास काल बनी कार-ट्रक की भिड़ंत, परिवार के पांच सदस्यों ने गंवाई जान
चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.