नई दिल्ली। केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण और नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने पर लगातार जोर दे रही है। इसी कड़ी में सात हाई-डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार-ट्रैक यानी क्वाड्रुपल करने की योजना पर काम आगे बढ़ाया जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे के व्यापक आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार की दिशा में लगातार काम हो रहा है। सात प्रमुख हाई-डेंसिटी कॉरिडोर पर अतिरिक्त ट्रैक बिछाए जाएंगे, जिससे इन मार्गों पर बढ़ते यात्री और माल यातायात को बेहतर ढंग से संभाला जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मेटा का नया ‘म्यूज’ एआई एजेंट, जाने अब यूजर की ओर से खुद कैसे करेगा काम
मेटा का नया ‘म्यूज’ एआई एजेंट, जाने अब यूजर की ओर से खुद कैसे करेगा काम
न्यूयॉर्क। फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने मंगलवार को निजी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एजेंट ‘म्यूज’ पेश किया। यह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोल्डन क्वाड्रिलेटरल के चारों मार्ग शामिल

योजना के तहत दिल्ली-मुंबई, मुंबई-चेन्नई, चेन्नई-कोलकाता और कोलकाता-दिल्ली मार्ग शामिल हैं। इन चारों प्रमुख रेल मार्गों को मिलाकर गोल्डन क्वाड्रिलेटरल कहा जाता है। इसके अलावा दिल्ली-चेन्नई और मुंबई-कोलकाता डायगोनल तथा दिल्ली-गुवाहाटी कॉरिडोर को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

इस तरह कुल सात हाई-डेंसिटी कॉरिडोर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल करीब 4,000 किलोमीटर रेल मार्ग के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ को बड़ी रेल सौगात, बिलासपुर-पेंड्रा रोड-कटनी में बढ़ेगी रेल क्षमता
छत्तीसगढ़ को बड़ी रेल सौगात, बिलासपुर-पेंड्रा रोड-कटनी में बढ़ेगी रेल क्षमता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने देश के रेल बुनियादी ढांचे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार का मानना है कि इन कॉरिडोर की क्षमता बढ़ने से ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी। साथ ही यात्री सेवाओं में विस्तार, माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने और भविष्य की रेल जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।