गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पट्टा संबंधी काम नहीं होने से नाराज एक युवक ने पटवारी पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। युवक पटवारी के कार्यालय में घुसा और दरवाजा अंदर से बंद कर उनके सिर पर पाइप से कई वार किए। हमले में पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।

दरवाजा बंद कर किया हमला

घटना बुधवार 26 अगस्त की बताई जा रही है। दानीकुंडी स्थित हल्का क्रमांक-26 के पटवारी शुद्धु राम कोल अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी दौरान सचराटोला निवासी प्रकाश पेंद्रो लोहे की पाइप लेकर कार्यालय पहुंचा। वह पटवारी के केबिन में घुस गया और दरवाजा बंद कर उन पर हमला शुरू कर दिया। हमले में पटवारी के सिर पर गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भी युवक ने पाइप अड़ाकर उन्हें कुछ देर तक वहीं रोके रखा। घटना की जानकारी होने पर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने खिड़की से युवक को रोकने की कोशिश की और घटना का वीडियो भी बना लिया। काफी मशक्कत के बाद युवक ने दरवाजा खोला।

ये खबर भी पढ़ें…
28 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर पकड़ाए, पुलिस की लगातार कार्रवाई
28 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर पकड़ाए, पुलिस की लगातार कार्रवाई
जगदलपुर। बस्तर में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले दो दिनों के दौरान पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल पटवारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद सामने आए वीडियो में प्रकाश पेंद्रो कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहा है कि वह पिछले तीन साल से पट्टा संबंधी काम के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। उसका आरोप है कि काम नहीं किया गया और पैसे भी वापस नहीं किए गए। हालांकि, युवक के इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद से प्रकाश पेंद्रो फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।