रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में वनरक्षक के 1,484 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। विभाग ने लिखित परीक्षा की तारीख तय कर दी है। परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल 16,762 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश और भर्ती प्रक्रिया की लगातार समीक्षा के बाद परीक्षा की तारीख निर्धारित की गई है। विभाग ने भर्ती से जुड़े लंबित मामलों का निराकरण करते हुए अब लिखित परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवाओं के परिश्रम और सपनों का सम्मान

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा लंबे समय से वनरक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थी पूरी मेहनत और लगन से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी हो और योग्य युवाओं को जल्द रोजगार का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि वनरक्षक की नौकरी केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि प्रदेश के जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। चयनित अभ्यर्थी वन संरक्षण, जैव विविधता और वन्यजीव सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएंगे।

मैदानी स्तर पर बढ़ेगी विभाग की ताकत

वनरक्षक वन विभाग की मैदानी व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जंगलों की सुरक्षा, अवैध कटाई पर रोक, वन अपराधों की निगरानी, वन्यजीवों का संरक्षण और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय जैसी जिम्मेदारियां उनके स्तर पर निभाई जाती हैं। प्रदेश के ऐसे क्षेत्रों में, जहां पहले नक्सल गतिविधियों का प्रभाव रहा है, शांति और विकास का दायरा बढ़ने के साथ वन प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में 1,484 नए वनरक्षकों की नियुक्ति से विभाग की मैदानी व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

मंत्री कश्यप ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता के लिए कोई जगह नहीं होगी। लिखित परीक्षा निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के तहत पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख तय होने से 16,762 अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी के लिए स्पष्ट समय-सीमा भी मिल गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वन संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

वनरक्षक के 1,484 पदों पर नियुक्तियां होने से वन विभाग की मैदानी टीम मजबूत होगी। इससे वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, जैव विविधता संरक्षण और वन अपराधों की रोकथाम से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि भर्ती का उद्देश्य युवाओं को रोजगार का अवसर देने के साथ प्रदेश की समृद्ध वन संपदा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।