बिलासपुर। गणेश विसर्जन के दौरान शनिवार दोपहर बिलासपुर में अरपा नदी में बड़ा हादसा हो गया। दयालबंद के मधुबन इलाके में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद नदी से नारियल निकालने उतरे दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और बहने के बाद लापता हो गए।

लापता बच्चों की पहचान मधुबन अटल आवास निवासी आयान अंसारी (12) और इमयेज (16) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए अरपा नदी पहुंचे थे। प्रतिमा विसर्जन के बाद वे नदी में गिरे नारियल को निकालने के लिए पानी में उतरे।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह
रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान दोनों गहरे पानी की ओर चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में दोनों नदी में लापता हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी बच्चों की तलाश में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने नदी में दोनों बच्चों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

गोताखोरों के पहुंचने में देरी पर नाराजगी

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और मोहल्लेवासियों ने गोताखोरों के पहुंचने में देरी को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में बच्चों की तलाश कर रही है। फिलहाल दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना मन की बात का 138 वां संस्करण
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना मन की बात का 138 वां संस्करण
रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ जिले के जनपद पंचायत बस्तर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंगारपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.