ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
रायपुर, 22 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष :

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आज किसी कानूनी कार्य में जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आज आप अपने भाइयों की मदद से सफलता पा सकते हैं। नौकरी में आज आप बेहतर प्रदर्शन करके लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य आज आपसे कोई फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आप जीवनसाथी के मन में चल रही समस्याओं पर उनसे बातचीत कर सकते हैं।

• वृष :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, उनके काफी काम सिद्ध होंगे। आपने यदि पहले कभी किसी से कर्ज लिया था, तो उसे आप आज उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे और सफलता के नए मार्ग आपके लिए खुलेगे। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करने में लगे रहेंगे और उन्हें समय से पूरा करके देंगे। धन लाभ के आज आपको कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

• मिथुन :

आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। विद्यार्थी आज परिवार में चल रही कलह के कारण पढ़ाई की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे। आज आपका मन अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न चित्त हो उठेगा। क्रोध की स्थिति पर आज आप नियंत्रण रखने की कोशिश करे, नहीं तो आपसी रिश्तो में दरार पैदा हो सकती हैं। आप आज अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेंगे और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क :

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ उलझने लेकर आएगा। आपको अपने आस पड़ोस में रह रहे मित्र के रुप में जो शत्रु हैं, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। सेहत के प्रति सचेत रहे यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज  महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ पा सकते हैं। आपका कोई परिजन यदि आपसे लंबे समय से नाराज चल रहा है, तो आज आप उनसे अपनी किसी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं।

• सिंह :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।  गृहस्थ जीवन में यदि कुछ परेशानियां चल रही थी, तो उनके लिए आज आप ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन परिवार का कोई सदस्य आज आप को खरी-खोटी सुना सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवरोध पैदा होंगे। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

• कन्या :

आज का दिन आपके लिए घरेलू झगड़े का झंझटो से निजात दिलाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको यह सोचना होगा कि कौन सा जरूरी है और और कौन सा नहीं। आज यदि आपने बिना सोचे समझे अपने धन का निवेश किया, तो आपका धन फंस सकता है। यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

• तुला :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने संतान के भविष्य को सुचारू बनाने के लिए कोई प्लानिंग कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम पा सकते हैं। यदि आप अपने धन का कहीं निवेश करें, तो आप उसे एफडी कमेटी आदि में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

• वृश्चिक :

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और आपके सभी काम फिर से शुरू हो सकते हैं, लेकिन जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज अपने अन्य साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी, तभी वह अपने आर्डर समय पर पूरे कर पाएंगे। आज आपको किसी निवेश की सूचना मिले, तो उसमें आपको पहले पूरी सही जानकारी लेकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी आज पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे।

• धनु :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से से धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो वह आपके पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं। परिवार के लोग आज किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको आज वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा वह किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें।

• मकर :

आज आपके मन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपके सभी रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे,जिनसे आप अच्छा लाभ भी कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आप कुछ नई योजनाओं में धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देंगी। आज आपका मन आध्यात्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा। साझेदारी में आज आप किसी नए व्यवसाय को करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। पिताजी की सलाह से यदि आप कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा।

• कुंभ :

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आपको रुपए पैसे के लेनदेन के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज मान सम्मान मिलने से उनकी पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य में यदि कुछ छोटी-मोटी समस्याएं चल रही थी, तो उनसे आज आपको निजात मिलेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

• मीन :

आज के दिन आप अपने परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से काफी उत्साहित रहेंगे और परिवार के सभी सदस्य पूरी मेहनत से कार्य करते नजर आएंगे। आयात निर्यात का विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ अवरोध चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे और आप अधिकारियों से अपनी समस्याओं पर बातचीत भी कर सकते हैं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। गृहस्थ जीवन में आप अच्छा तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे।

Source: amarujala