रायपुर, 12 नवंबर 2026/कभी घर की बिजली जरूरतों के लिए पूरी तरह पारंपरिक विद्युत आपूर्ति पर निर्भर रहने वाले परिवार अब सूरज की रोशनी से अपनी बिजली तैयार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों को बिजली खर्च में बचत के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भी इस योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले के 327 से अधिक घरों की छतों पर सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। इन घरों में अब सूरज की किरणें केवल उजाला ही नहीं, बल्कि आर्थिक बचत और खुशहाली का माध्यम भी बन रही हैं।

हरीश के घर सूरज की रोशनी से बनी बिजली, सितंबर का बिल आया शून्य

ये खबर भी पढ़ें…
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, 23 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, 23 लोगों की मौत
काजीरंगा। असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नारायणपुर शहर के निवासी श्री हरीश कुमार ठाकुर की कहानी इस बदलाव का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र स्थापित कराया। इसके बाद उनके घरेलू बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। सबसे सुखद अनुभव तब हुआ, जब सितंबर माह में उनके घर का बिजली बिल शून्य आया।

श्री ठाकुर बताते हैं कि सोलर संयंत्र लगवाने का निर्णय उनके परिवार के लिए लाभदायक साबित हुआ है। पहले बिजली की जरूरतों के लिए पूरी तरह विद्युत आपूर्ति पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब घर की छत पर स्थापित सोलर संयंत्र से बिजली की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।बिजली बिल में होने वाली बचत से परिवार को आर्थिक राहत मिली है।

उनका अनुभव यह संदेश देता है कि शासन की योजनाओं का सही समय पर लाभ उठाकर आम नागरिक अपने घरेलू खर्चों को कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहभागी बन सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय : लक्ष्मी राजवाड़े
आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय : लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर , 13 नवंबर 2026/भारत की स्वतंत्रता, संस्कृति और विरासत के संरक्षण में जनजातीय समाज का योगदान अविस्मरणीय है। अन्याय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नारायणपुर में सौर ऊर्जा की नई पहचान, 327 से अधिक घरों में स्थापित हुए संयंत्र

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति नारायणपुर जिले के नागरिकों में लगातार रुचि बढ़ रही है।जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा पात्र परिवारों तक योजना की जानकारी पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले में अब तक 327 से अधिक घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

घरों की छतों पर स्थापित ये संयंत्र जिले में स्वच्छ ऊर्जा के बढ़ते उपयोग का प्रतीक बन रहे हैं। इससे परिवारों को बिजली बिल में राहत मिलने के साथ ही पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
चिटफंड कंपनी खोलकर 24 लाख की ठगी, 13 साल बाद चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े
चिटफंड कंपनी खोलकर 24 लाख की ठगी, 13 साल बाद चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े
बिलासपुर। कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकारी सहायता से सौर ऊर्जा अपनाना हुआ आसान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 फरवरी 2024 को प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देश के एक करोड़ परिवारों को रूफटॉप सोलर सुविधा से जोड़ना है। योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 75 हजार 21 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

योजना के अंतर्गत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के पात्र संयंत्र पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की केंद्रीय सब्सिडी का प्रावधान है। इससे सोलर संयंत्र लगाने की शुरुआती लागत कम होती है और सामान्य परिवारों के लिए स्वच्छ ऊर्जा अपनाना अधिक सुलभ बनता है।

ये खबर भी पढ़ें…
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प

सौर ऊर्जा के उपयोग से जहां परिवारों को बिजली खर्च में दीर्घकालिक बचत का अवसर मिलता है, वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। सौर ऊर्जा एक स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है, जो पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और कार्बन उत्सर्जन घटाने में सहायक है।

नारायणपुर जैसे जिले में सौर ऊर्जा का बढ़ता उपयोग यह दर्शाता है कि आधुनिक तकनीक और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम नागरिक भी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

जिला प्रशासन ने पात्र विद्युत उपभोक्ताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है, ताकि बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके।