राजनांदगांव। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर ट्रेन में बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। एक युवक ने लोको पायलट के पास पहुंचकर दावा किया कि ट्रेन में बम रखा है और 10 मिनट बाद उसमें विस्फोट हो जाएगा। उसने लोको पायलट से यहां तक कह दिया कि ट्रेन को बचा सको तो बचा लो। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। आनन-फानन में ट्रेन को खाली कराया गया और डॉग स्क्वॉयड की मदद से इंजन से लेकर सभी बोगियों तक सघन तलाशी ली गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। बाद में बम की सूचना अफवाह निकली।

घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्लेटफार्म नंबर-2 की है। बताया जाता है कि एक युवक बैग लेकर लोको पायलट के पास पहुंचा और ट्रेन में बम होने की जानकारी दी। उसने 10 मिनट में विस्फोट होने की चेतावनी भी दी। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। लोको पायलट ने तत्काल रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी, आरपीएफ और राजनांदगांव पुलिस की टीमें डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंच गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा ऐप केस: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर न्यायिक हिरासत में
महादेव सट्टा ऐप केस: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर न्यायिक हिरासत में
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की सीबीआई रिमांड पूरी होने के बाद उसे गुरुवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरक्षा एजेंसियों ने सबसे पहले ट्रेन में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद इंजन से लेकर प्रत्येक बोगी की बारीकी से तलाशी ली गई। करीब डेढ़ घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में कहीं भी बम या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। स्टेशन मास्टर आरके बर्मन ने बताया कि पूरी तरह जांच और संतुष्टि के बाद शाम करीब 4 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।

सूचना देने वाला युवक हिरासत में

बम होने की सूचना देकर फरार हुए युवक की सुरक्षा एजेंसियों ने तलाश शुरू की और जल्द ही उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान आदिल साहिल (30 वर्ष), निवासी बिरहा के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि युवक ने इस तरह की सूचना क्यों दी और इसके पीछे उसका क्या मकसद था।

घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियात के तौर पर अन्य ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर-3 से किया गया। बम की सूचना से करीब डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी चावल पर संकट: 2.25 लाख परिवार राशन से वंचित, जनवरी तक करना होगा इंतजार
सरकारी चावल पर संकट: 2.25 लाख परिवार राशन से वंचित, जनवरी तक करना होगा इंतजार
रायपुर। राशन कार्ड का ई-केवाईसी नहीं कराना रायपुर जिले के 2.25 लाख से अधिक परिवारों पर भारी पड़ गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.