रायपुर। राशन कार्ड का ई-केवाईसी नहीं कराना रायपुर जिले के 2.25 लाख से अधिक परिवारों पर भारी पड़ गया है। इन परिवारों को सरकारी राशन मिलना बंद हो गया है। हर महीने मिलने वाले सरकारी चावल के भरोसे रहने वाले परिवार अब राशन दुकानों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें पता चल रहा है कि उनके नाम पर चावल का आवंटन ही नहीं हुआ है। अकेले राजधानी रायपुर में डेढ़ लाख से अधिक परिवार केवाईसी नहीं कराने के कारण राशन से वंचित हो गए हैं। इससे हजारों परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब केवाईसी कराने के बाद भी हितग्राहियों को तत्काल राशन नहीं मिल पाएगा। खाद्य विभाग के अनुसार, 10 नवंबर से पहले केवाईसी कराने वाले हितग्राहियों को दिसंबर में राशन मिल सकेगा। वहीं, 10 नवंबर के बाद केवाईसी कराने वालों को जनवरी 2027 में ही राशन मिलेगा। यानी प्रक्रिया पूरी करने में देरी करने वाले परिवारों को नवंबर और दिसंबर, लगातार दो महीने तक सरकारी चावल के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों के हित में साय सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, अब 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता
किसानों के हित में साय सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, अब 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता
रायपुर 12 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज किसानों के हित में राज्य सरकार के एक महत्वपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाद्य विभाग का दावा है कि जिले में करीब 18 लाख परिवारों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। इसके बावजूद 2.25 लाख से अधिक परिवार अभी इस प्रक्रिया से बाहर हैं। विभाग इसे हितग्राहियों की लापरवाही मान रहा है, लेकिन राशन दुकानों में पहुंच रहे उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि केवाईसी नहीं होने पर राशन का वितरण पूरी तरह रोक दिया जाएगा।

छह दिन सर्वर की समस्या, फिर त्योहारों की छुट्टियों ने बढ़ाई परेशानी

राशन दुकानदारों के मुताबिक, 1 से 6 नवंबर तक सर्वर में लगातार परेशानी रही। इस दौरान ई-केवाईसी का काम प्रभावित हुआ। इसके बाद त्योहारों के कारण दुकानें भी नियमित रूप से नहीं खुल सकीं। 11 नवंबर को जब दुकानें खुलीं और राशन वितरण शुरू हुआ, तब बड़ी संख्या में हितग्राहियों को पता चला कि उनके नाम पर पोर्टल में चावल का आवंटन ही नहीं हुआ है।

जिन परिवारों ने 10 नवंबर के बाद केवाईसी कराया है, उन्हें दिसंबर का राशन भी नहीं मिल पाएगा। ऐसे में सर्वर की समस्या और त्योहारों की छुट्टियों के बीच प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अब कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा बोनस, किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की सहायता
अब कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा बोनस, किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की सहायता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब किसानों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक सदस्य का केवाईसी बाकी तो पूरा परिवार प्रभावित

ई-राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों का केवाईसी कराना अनिवार्य है। मसलन, किसी परिवार में छह सदस्य हैं और उनमें से पांच का ही केवाईसी हुआ है, तो एक सदस्य की प्रक्रिया अधूरी रहने पर पूरे परिवार का राशन प्रभावित हो सकता है। पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों को राशन दुकान या संबंधित निगम कार्यालय में जाकर केवाईसी कराना होगा।

35 किलो चावल के भरोसे परिवार, अब दो महीने की चिंता

राशन नहीं मिलने से परेशान सरोना निवासी ममता विश्वकर्मा, पार्वती साहू और संतोष वर्मा ने बताया कि उनके परिवार का भरण-पोषण हर महीने मिलने वाले 35 किलो चावल के सहारे होता है। 12 नवंबर को जब वे राशन लेने दुकान पहुंचे, तो पता चला कि पोर्टल पर उनके नाम के सामने चावल आवंटित ही नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि अब पार्षद से सत्यापन कराने के बाद दो दिन बाद केवाईसी के लिए बुलाया गया है। लेकिन केवाईसी कराने के बावजूद तत्काल चावल नहीं मिलने की जानकारी दी गई है। जनवरी 2027 में ही राशन मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में नवंबर और दिसंबर का चावल नहीं मिलने से परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा ऐप केस: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर न्यायिक हिरासत में
महादेव सट्टा ऐप केस: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर न्यायिक हिरासत में
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की सीबीआई रिमांड पूरी होने के बाद उसे गुरुवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग का दावा- पहले ही किया गया था जागरूक

खाद्य विभाग का कहना है कि शासन की ओर से अखबारों और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए लगातार लोगों को ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक किया गया था। उपभोक्ताओं को स्पष्ट रूप से बताया गया था कि केवाईसी नहीं कराने पर राशन नहीं मिलेगा। इसके बावजूद रायपुर जिले में 2.25 लाख से अधिक हितग्राहियों का केवाईसी अब तक पूरा नहीं हुआ है। इनमें 80 प्रतिशत से ज्यादा उपभोक्ता रायपुर शहर के हैं।

— भूपेन्द्र मिश्रा, खाद्य नियंत्रक, रायपुर

ये खबर भी पढ़ें…
ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, युवक बोला- बचा सको तो बचा लो
ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, युवक बोला- बचा सको तो बचा लो
राजनांदगांव। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर ट्रेन में बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। एक युवक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.