भोपाल। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को रसगुल्ला बताकर सुअरमार बम खिला दिया गया। मिठाई समझकर युवक ने जैसे ही उसे मुंह में डालकर चबाया, जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि युवक का जबड़ा और मुंह का अंदरूनी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना पड़रिया छांटा गांव में मंगलवार शाम की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उसके दोस्त रामभगत बरौतिया ने कथित तौर पर उसे सुअरमार बम को रसगुल्ला बताकर खाने के लिए दिया था। राजेंद्र को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिसे वह मिठाई समझ रहा है, वह असल में विस्फोटक है। उसने जैसे ही उसे मुंह में रखकर चबाया, जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट से उसका चेहरा और जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी भंडार भरे, आयात भी बढ़ा, फिर क्यों महंगी हो रही दाल? दूध के दाम भी बढ़े
सरकारी भंडार भरे, आयात भी बढ़ा, फिर क्यों महंगी हो रही दाल? दूध के दाम भी बढ़े
रायपुर/नई दिल्ली। सरकारी गोदामों में दालों का रिकॉर्ड भंडार है। घरेलू उत्पादन बढ़ा है और आयात में भी इजाफा हुआ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। बुधवार को युवक का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सुअरमार बम कहां से आया और उसे रसगुल्ला बताकर राजेंद्र को देने के पीछे क्या वजह थी। आरोपी की भूमिका और घटना के पूरे घटनाक्रम की भी पड़ताल की जा रही है।

क्या होता है सुअरमार बम?

सुअरमार बम एक देसी विस्फोटक उपकरण होता है, जिसका इस्तेमाल जंगली सूअरों को मारने के लिए किया जाता है। इसमें विस्फोटक सामग्री भरी होती है और दबाव पड़ने पर यह फट सकता है। शिकारी इसका इस्तेमाल जंगली जानवरों के शिकार के लिए भी करते हैं। यह बेहद खतरनाक होता है और इसके संपर्क में आने से गंभीर चोट या जानलेवा हादसा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
कैंसर से जंग में एआई की एंट्री, क्लॉड खोजेगा इलाज; 6 बायोटेक कंपनियों से एंथ्रोपिक की साझेदारी
कैंसर से जंग में एआई की एंट्री, क्लॉड खोजेगा इलाज; 6 बायोटेक कंपनियों से एंथ्रोपिक की साझेदारी
न्यूयॉर्क। एजेंसी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब कविताएं लिखने, सवालों के जवाब देने और कोडिंग तक सीमित नहीं रह गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.