इंदौर। वीएमएस द्वारा प्रस्तुत ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन इंदौर के होटल जॉर्डन में हुआ। देशभर से पहुंचीं प्रतिभागियों ने सौंदर्य, प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खुशबू शर्मा ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर ‘मिसेज इंडिया अर्थ विनर 2026’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

गोंदिया, महाराष्ट्र की बेटी और रायपुर, छत्तीसगढ़ की बहू खुशबू शर्मा शिक्षिका, समाजसेवी और सिंगल मदर हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ समाजसेवा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के इस मंच तक अपनी पहचान बनाई।

ये खबर भी पढ़ें…
BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री
BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री
रायपुर, 13 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में खुशबू ने शानदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर इंट्रोडक्शन, टैलेंट और इवनिंग गाउन राउंड में उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ‘अर्थ विनर 2026’ के खिताब से सम्मानित किया गया।

अपनी सफलता पर खुशबू शर्मा ने कहा, “यह खिताब मेरे लिए सिर्फ एक ताज नहीं, बल्कि हर उस महिला के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पूरा करने के साथ परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां भी निभा रही है।”

खुशबू ने अपनी सफलता का श्रेय प्रतियोगिता से जुड़े जितेंद्र सर और कविता मैम समेत अपने परिवार और शुभचिंतकों को दिया। उनकी उपलब्धि से गोंदिया और रायपुर में खुशी का माहौल है। खुशबू की कहानी संघर्ष, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
India’s global role strengthened under Prime Minister Narendra Modi’s leadership: Chief Minister Vishnu Deo Sai
India’s global role strengthened under Prime Minister Narendra Modi’s leadership: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, September 13, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai said that, under the strong and visionary leadership of Prime...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.