रायपुर, 19 नवंबर 2026/ बस्तर अंचल के पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में खेलों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसकी जीवंत तस्वीर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड में आयोजित बस्तर ओलंपिक 2026-27 की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में सामने आई। यहां ग्रामीण महिलाएं अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर खेल के मैदान में पहुंचीं और कबड्डी तथा रस्साकसी जैसी प्रतियोगिताओं में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन को एक सच्चे ग्रामीण खेल उत्सव का रूप दे रही है।

बदलाव और प्रतिभा को मिल रहा नया मंच

ये खबर भी पढ़ें…
15 साल में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने दुनिया के सबसे युवा टी20 कप्तान
15 साल में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने दुनिया के सबसे युवा टी20 कप्तान
इंदौर। किशोर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी करते हुए इतिहास रच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘हमारा खेल, हमारा बस्तर, हमारी पहचान’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित बस्तर ओलंपिक में दूरस्थ और पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों के खिलाड़ी भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कभी पहुंच विहीन और नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पंचायत डब्बा से कबड्डी खेलने पहुंचीं श्रीमती दीपिका मुचाकी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामुदायिक गतिविधियों से जुड़ाव बढ़ता है और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच मिलता है।

कई खेलों में जूनियर और सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं

प्रतियोगिता में युवाओं के अलावा अन्य आयु वर्ग के खिलाड़ी भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण अंचल की छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है। बस्तर ओलंपिक के अंतर्गत जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी और कराटे सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
भारत के आगे न्यूजीलैंड ने टेके घुटने, सात साल बाद घरेलू वनडे सीरीज गंवाई
भारत के आगे न्यूजीलैंड ने टेके घुटने, सात साल बाद घरेलू वनडे सीरीज गंवाई
माउंट माउंगानुई। भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में 22 रन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्लस्टर से जिला स्तर तक ऐसा रहेगा आयोजन कार्यक्रम

सुकमा जिले में 16 से 19 नवंबर तक क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसके बाद 20 से 23 नवंबर तक विकासखंड स्तरीय मुकाबले होंगे, जबकि 26 और 27 नवंबर को सुकमा के हड़मा स्टेडियम तथा पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को खेलों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाने और सामुदायिक गतिविधियों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कबड्डी के मैदान में दिखाया दमखम, राजनांदगांव ने जीता राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का खिताब
छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कबड्डी के मैदान में दिखाया दमखम, राजनांदगांव ने जीता राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का खिताब
रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कबड्डी के मैदान में अपनी प्रतिभा, साहस, फुर्ती और अद्भुत खेल कौशल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.