बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षा पर लगाए गए स्थगन को हटा दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद अब निर्धारित तिथियों पर परीक्षा आयोजित करने का रास्ता साफ हो गया है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की डिवीजन बेंच में हुई।

दरअसल, राज्य शासन की ओर से सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर और भर्ती की शर्तों को लेकर आपत्ति जताते हुए याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता रूंगटा ने पैरवी की।

ये खबर भी पढ़ें…
करोड़ों की ठगी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस, पति-पत्नी से संयुक्त पूछताछ की तैयारी
करोड़ों की ठगी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस, पति-पत्नी से संयुक्त पूछताछ की तैयारी
रायपुर में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले की जांच कर रही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

याचिका में कहा गया कि राज्य शासन की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन में दिव्यांग अभ्यर्थियों के आरक्षण संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग और समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी सर्कुलर का हवाला देते हुए अधिवक्ता ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पूर्णतः दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इससे ऐसे अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित होना पड़ रहा था। इसे संविधान प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन बताया गया।

कोर्ट के निर्देश पर खोला गया आवेदन पोर्टल

हाईकोर्ट के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती आवेदन पोर्टल खोलकर पूर्णतः दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर दिया। इसके बाद भर्ती परीक्षा पर लगा स्थगन हटाने का आदेश जारी किया गया। अब भर्ती परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

क्या है समाज कल्याण विभाग के सर्कुलर का मामला?

याचिकाकर्ताओं ने सामान्य प्रशासन विभाग और समाज कल्याण विभाग के सर्कुलर का हवाला देते हुए कहा कि भर्ती विज्ञापन में पूर्णतः दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण का समुचित प्रावधान नहीं किया गया था। विज्ञापन में दिव्यांगों के लिए आरक्षित पदों का उल्लेख किया गया, लेकिन पूरी तरह दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में पर्याप्त अवसर नहीं दिए जाने पर आपत्ति जताई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
देवउठनी एकादशी का अवकाश: रायपुर, नवा रायपुर समेत पूरे जिले में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
देवउठनी एकादशी का अवकाश: रायपुर, नवा रायपुर समेत पूरे जिले में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
रायपुर। देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर को रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि इस व्यवस्था के कारण दृष्टिबाधित अभ्यर्थी सहायक शिक्षक पद के लिए आवेदन करने और भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित हो रहे थे।

11 और 25 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा

भर्ती परीक्षा का आयोजन पहले 11 अक्टूबर को सहायक शिक्षक और 25 अक्टूबर को शिक्षक पदों के लिए किया जाना प्रस्तावित था। लिखित परीक्षा के आयोजन को लेकर कर्मचारी चयन आयोग ने तैयारियां भी पूरी कर ली थीं। हालांकि, न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण परीक्षा पर स्थगन लगा दिया गया था। अब हाईकोर्ट से स्थगन हटने के बाद भर्ती परीक्षा आयोजित करने का रास्ता साफ हो गया है।

2,292 पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 2,292 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के पद ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में विभाजित हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रदेशभर के थानों में पहुंचा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का विरोध, मधुबाला गिरी ने मांगी माफी
प्रदेशभर के थानों में पहुंचा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का विरोध, मधुबाला गिरी ने मांगी माफी
रायपुर। छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ कथित अपमानजनक और धमकी भरी टिप्पणी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। सोशल मीडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– ई-संवर्ग: 795 पद
– टी-संवर्ग: 1,497 पद
– कुल पद: 2,292