बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खैरवाही गांव स्थित मुक्तिधाम से 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अस्थियां चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार के अगले दिन जब परिजन अस्थियां लेने पहुंचे, तो चिता की राख से अस्थियां गायब मिलीं। मौके पर नारियल और दीया रखा हुआ था। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों ने गुरुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मृतका रुखमणी शर्मा गुरुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा की सगी चाची थीं। उनके बेटे रामेश्वर प्रसाद शर्मा सिंचाई विभाग में एसडीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। परिजनों के मुताबिक, परिवार का किसी से कोई विवाद या बैर नहीं था। ऐसे में अस्थियां चोरी होने की घटना ने उन्हें हैरान और परेशान कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया होकर चलेगी शालीमार-एलटीटी स्पेशल
बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया होकर चलेगी शालीमार-एलटीटी स्पेशल
रायपुर। छठ पर्व के बाद कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत देने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, रुखमणी शर्मा का 13 नवंबर को अंतिम संस्कार किया गया था। इसके अगले दिन यानी 14 नवंबर को परिजन अस्थियां लेने मुक्तिधाम पहुंचे। वहां चिता की राख में अस्थियां नहीं मिलीं। घटनास्थल पर नारियल और दीया रखा हुआ था। इस आधार पर परिजनों को आशंका है कि किसी ने पूजा-पाठ के बाद अस्थियां उठाकर ले ली हैं।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की अंतिम इच्छा थी कि उनकी अस्थियां प्रयागराज ले जाकर गंगा नदी में विसर्जित की जाएं। परिवार उनकी इस इच्छा को पूरा करने की तैयारी में था, लेकिन अस्थियां चोरी होने से परिजन गहरे सदमे में हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, खैरवाही गांव के इसी मुक्तिधाम में अस्थियां चोरी होने की यह तीसरी घटना है। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों में भी चिंता है। परिजनों ने मामले की शिकायत गुरुर थाने में की है और अस्थियां चोरी करने वाले का पता लगाने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
रायपुर, 19 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान के संरक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.