छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 45 चिकित्सकों की नियुक्ति की है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत की गई इन नियुक्तियों से स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकीय मानव संसाधन मजबूत होगा।

इन चिकित्सकों की पदस्थापना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल स्तर की फर्स्ट रेफरल यूनिट (FRU) में की गई है। इससे इन संस्थानों में मरीजों को उनके नजदीक समय पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था बेहतर होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर रूट की 3 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, 24 नवंबर से 15 जनवरी तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
बिलासपुर रूट की 3 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, 24 नवंबर से 15 जनवरी तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
बिलासपुर। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गंभीर मरीजों को समय पर मिलेगा उपचार

FRU स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यहां स्थानीय स्तर पर आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ गंभीर और आपातकालीन मामलों में मरीजों का चिकित्सकीय आकलन कर आवश्यक उपचार दिया जाता है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों के लिए समय पर रेफर किया जाता है।

नए चिकित्सकों की उपलब्धता से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, आपातकालीन चिकित्सा और रेफरल व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे गंभीर मरीजों को उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूर के अस्पतालों में जाने की जरूरत कम हो सकती है।

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को विशेष लाभ

45 चिकित्सकों की पदस्थापना का सीधा लाभ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य संस्थाओं को मिलेगा। स्थानीय अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को शुरुआती उपचार और चिकित्सकीय परामर्श अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: CM विष्णुदेव साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक, आधी रात से आपत्तिजनक पोस्ट से मचा हड़कंप
CG: CM विष्णुदेव साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक, आधी रात से आपत्तिजनक पोस्ट से मचा हड़कंप
रायपुर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक किए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही, जिन मामलों में उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें समय पर उचित स्वास्थ्य संस्थान तक रेफर करने की व्यवस्था अधिक प्रभावी हो सकेगी।

राज्य सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और जन-केंद्रित बनाने के साथ स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। 45 चिकित्सकों की नियुक्ति इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ये खबर भी पढ़ें…
PGBT कॉलेज में फर्जीवाड़ा: प्राचार्य के साइन-सील से 5 शिक्षकों का तबादला, पुलिस ने दर्ज किया केस
PGBT कॉलेज में फर्जीवाड़ा: प्राचार्य के साइन-सील से 5 शिक्षकों का तबादला, पुलिस ने दर्ज किया केस
बिलासपुर। शहर के पीजीबीटी कॉलेज में तत्कालीन प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर और सील का इस्तेमाल कर पांच शिक्षकों के तबादले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.