रायपुर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात उनका फेसबुक अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया।

अकाउंट हैक होने के बाद आधी रात से उसमें आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जाने लगी। कुछ पोस्ट में अधिकारियों को लेकर भी टिप्पणियां की गईं। मामले की जानकारी मुख्यमंत्री के बेटे के एक दोस्त को हुई, जिसके बाद उसने फोन कर उन्हें इसकी सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
धमतरी में आंगन मिलन सेवा से संवर रहा बच्चों और महिलाओं का भविष्य
धमतरी में आंगन मिलन सेवा से संवर रहा बच्चों और महिलाओं का भविष्य
रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/धमतरी जिले में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी केंद्र खुशियों,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी मिलते ही संबंधित लोगों ने साइबर टीम और अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद अकाउंट को सुरक्षित करने और हैकिंग के स्रोत का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस की साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।

साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की स्थिति में पासवर्ड बदलने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय करने और संदिग्ध लॉगिन की जानकारी सुरक्षित रखने जैसे कदम तुरंत उठाने चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
धमतरी की महिला किसानों ने गट्टासिल्ली FPC को बनाया ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल
धमतरी की महिला किसानों ने गट्टासिल्ली FPC को बनाया ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल
रायपुर, 01अक्टूबर 2026/गांवों की अर्थव्यवस्था केवल खेतों में पैदा होने वाली फसलों से नहीं, बल्कि किसानों के सामूहिक निर्णयों, बाजार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.