बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने पति, सास और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मायके पक्ष के मुताबिक, महिला की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसे परेशान करता था। दो बेटियां होने के बाद कथित तौर पर प्रताड़ना और बढ़ गई। महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रेस्टोरेंट में 11 राउंड फायरिंग के बाद मची सनसनी, चार आरोपी छत्तीसगढ़ से पकड़े गए
रेस्टोरेंट में 11 राउंड फायरिंग के बाद मची सनसनी, चार आरोपी छत्तीसगढ़ से पकड़े गए
अंबिकापुर। झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता डोमिनिक सैमसंग और उनके साथियों पर हुई फायरिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले पति, देवर और सास ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके गले में कपड़ा कस दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले में पति, सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
भाई-भाई के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, युवक पर तब्बल से हमला
भाई-भाई के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, युवक पर तब्बल से हमला
बिलासपुर। जिले के कोटा क्षेत्र में भाई के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक युवक पर तब्बल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.