रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड के जरिए फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में जांच अभियान शुरू किया है। बुधवार को रायपुर समेत कई जिलों में विभाग की अलग-अलग टीमों ने अस्पतालों और नर्सिंग होम में एक साथ जांच की। कार्रवाई के दायरे में कई निजी अस्पताल भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 100 से अधिक अस्पतालों और नर्सिंग होम में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचीं। टीमों ने अस्पतालों में स्मार्ट कार्ड के जरिए किए गए इलाज और उससे जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान मरीजों के इलाज से संबंधित दस्तावेज और योजना के तहत किए गए दावों की जानकारी भी देखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने पारस पोर्टल के माध्यम से की प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा
मुख्यमंत्री साय ने पारस पोर्टल के माध्यम से की प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा
रायपुर, 29 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड के जरिए ऐसे इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिनमें इलाज की प्रक्रिया और योजना के तहत किए गए दावों को लेकर सवाल उठे थे। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह जांच शुरू की गई है। जांच में रिकॉर्ड का मिलान कर यह देखा जा रहा है कि मरीज वास्तव में अस्पताल में भर्ती हुए थे या नहीं और उनके नाम पर योजना का लाभ लिया गया या नहीं।

बीजू स्वास्थ्य कार्ड में भी फर्जीवाड़े की शिकायत

जांच के दौरान बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना से जुड़े मामलों की भी जानकारी सामने आई है। यह ओडिशा सरकार की योजना है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ के कुछ अस्पतालों में पात्र मरीजों को इलाज की सुविधा मिलती है।

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाती है। अस्पताल में मरीज की पात्रता और इलाज से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के बाद योजना के तहत उपचार किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब ऐसे मामलों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री
रायपुर, 29 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच पूरी होने के बाद होगी कार्रवाई

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन अस्पतालों में नियमों का उल्लंघन मिला और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। विभाग की जांच में इलाज के रिकॉर्ड, दस्तावेज और योजना के तहत किए गए दावों का मिलान किया जा रहा है।