बिलासपुर। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण के लिए 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बिलासपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे के अनुसार, सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर ट्रैक नवीनीकरण का काम किया जाएगा। इसके चलते कुछ ट्रेनों के निर्धारित फेरे रद्द किए गए हैं, जबकि दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यह मेगा ब्लॉक निर्धारित अवधि में मंगलवार और शुक्रवार को लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों की नियुक्ति, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों की नियुक्ति, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस के सबसे ज्यादा फेरे प्रभावित होंगे। ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस नवंबर में 24 और 27 तारीख, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तारीख तथा जनवरी 2027 में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को रद्द रहेगी।

इसके अलावा नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस (12767/12768) और संतरागाछी-पुणे/पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस (20821/20822) के भी निर्धारित फेरे अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगे।

वहीं कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस कुछ निर्धारित तारीखों पर परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। उत्कल एक्सप्रेस को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी भेजा जाएगा, जबकि साउथ बिहार एक्सप्रेस कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
PGBT कॉलेज में फर्जीवाड़ा: प्राचार्य के साइन-सील से 5 शिक्षकों का तबादला, पुलिस ने दर्ज किया केस
PGBT कॉलेज में फर्जीवाड़ा: प्राचार्य के साइन-सील से 5 शिक्षकों का तबादला, पुलिस ने दर्ज किया केस
बिलासपुर। शहर के पीजीबीटी कॉलेज में तत्कालीन प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर और सील का इस्तेमाल कर पांच शिक्षकों के तबादले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बदलाव का असर बिलासपुर समेत महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन का रद्दीकरण, रूट और रनिंग स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए।