रायपुर 21 जुलाई 2022/ 

शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर की सत्र 2022-24 के लिए एम.एड. (सीधी भर्ती) एव बी.एड. (विभागीय) अभ्यार्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। जिसे शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर के www.cteraipur.org  एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् शंकर नगर के वेबसाइट scert.cg.gov.in  में देखा जा सकता है। 

ये खबर भी पढ़ें…
नवोदय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जारी, अभिभावक इन विवरणों को जरूर जांचें
नवोदय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जारी, अभिभावक इन विवरणों को जरूर जांचें
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 6, 2027 के फेज-I/ग्रीष्मकालीन विद्यालयों के प्रवेश पत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अनंतिम चयन सूची पर 26 जुलाई तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अवधि के पश्चात् दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने पर विचार नहीं किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं आवेदक की होगी। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर छ.ग. के कक्ष क्र. 07 में प्रभारी श्री आलोक शुक्ला से 20 जुलाई से 26 जुलाई तक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेज के साथ अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते है।