रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में नाम शामिल किए जाने के बाद आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने अग्रिम जमानत के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। जांच एजेंसी की ओर से केस डायरी प्रस्तुत किए जाने के बाद अदालत ने शासन को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।

प्रशासनिक फैसलों पर जांच एजेंसी के आरोप

जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू और एसीबी ने 5 अक्टूबर को विशेष अदालत में मामले का छठा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। इसमें खनिज साधन विभाग के पूर्व संचालक और आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य का नाम शामिल किया गया है। एजेंसी ने जब्त डायरियों के आधार पर दावा किया है कि तत्कालीन खनिज संचालक ने घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी से करीब एक करोड़ रुपये नकद प्राप्त किए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
गाड़ी की परछाई से खुला 1.89 करोड़ की iPhone चोरी का राज, कंजर गैंग के आरोपी गिरफ्तार
गाड़ी की परछाई से खुला 1.89 करोड़ की iPhone चोरी का राज, कंजर गैंग के आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित iNext Apple Store से 1.89 करोड़ रुपए कीमत के 173 iPhone चोरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2020 में ऑनलाइन ई-परमिट व्यवस्था से पहले जिला खनिज अधिकारी की स्वीकृति अनिवार्य करने और जनवरी 2022 में ट्रांजिट-पास व्यवस्था लागू करने जैसे प्रशासनिक बदलावों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह को मदद मिली। एजेंसी के मुताबिक, इन फैसलों के लिए ठोस राजस्व हानि का आधार नहीं था और कथित अवैध कमाई का इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने में किया गया।

ईडी, एसीबी और ईओडब्ल्यू कर रही जांच

कोयला लेवी घोटाले में एसीबी, ईओडब्ल्यू और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व कलेक्टर रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में जांच एजेंसियां कथित अवैध वसूली, प्रशासनिक फैसलों और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की पड़ताल कर रही हैं।

पूरक आरोपपत्र में नाम शामिल होने के बाद आईएएस जयप्रकाश मौर्य ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने याचिका पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। मामले में आगे की सुनवाई शासन के जवाब के बाद होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले, रायपुर में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले, रायपुर में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
रायपुर। राजधानी रायपुर के राजस्व प्रशासन में फेरबदल करते हुए जिला प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
34 राइस मिलर्स को नोटिस, चावल जमा नहीं करने पर कमल मिल पर प्रशासन की कार्रवाई
34 राइस मिलर्स को नोटिस, चावल जमा नहीं करने पर कमल मिल पर प्रशासन की कार्रवाई
रायपुर। बस्तर जिले के लिए निर्धारित चावल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले रायपुर जिले के राइस मिलर्स पर प्रशासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.