ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष :

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। समाज में शुभ व्यय से उनकी कीर्ति बढ़ेगी। आपका यदि किसी डील पर विचार विमर्श चल रहा था, तो वह भी फाइनल होगा। आपको आज कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए बाहर के खानपान से परहेज रखें। राज्य से भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

• वृष :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा,लेकिन आपको एक बजट प्लान करके चलना होगा,तभी आप अपना कुछ धन  भविष्य के लिए भी सचंय कर पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे,तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिवार के लोग आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। माता पिता के सहयोग से आज आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

• मिथुन :

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा,जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं,उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। किसी क्रिएटिव काम को करने में आप पूरा दिन बिता देंगे,जो काम आपको सबसे प्रिय है,आप उसे करके रिलैक्स महसूस करेंगे,लेकिन आपके दिमाग में कुछ योजनाएं आएंगी,जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लागू करेंगे और उनसे लाभ भी अवश्य कमाएंगे। आपकी कोई लेन-देन की समस्या परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है,जिसे आपने अभी तक छुपाकर रखा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप जिस भी कार्य को करें,उसे पूरी लगन व मेहनत से करें तो उसमें सफल अवश्य होंगे। आप आपने कुछ अधूरे पड़े हुए कार्य को निपटाने के लिए भी योजना बना सकते हैं,लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बनाने में आप कामयाब रहेंगे। जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे थे,उन्हें अपने किसी मित्र की मदद से कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

• सिंह :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आप धर्म और अध्यात्म के कार्यों में जुटे रहेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन कम लगेगा,लेकिन उनको इधर-उधर की बातों पर ध्यान लगाने से अच्छा है कि वह अपने काम पर ध्यान लगाएं। नौकरी कर रहे जातकों को कोई मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा,जिसे देखकर उनके साथी भी परेशान रहेंगे। आपको रात्रि का समय अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। माताजी से आपकी किसी बात पर कोई झड़प हो सकती है। जो लोग प्रेमजीवन जी रहे हैं वह साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

• कन्या :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है,क्योंकि आपके परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके रूखे व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य आपसे थोड़ा ना खुश रहेंगे,इसलिए आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आपको किसी नए कार्य को भाग्य पर भरोसा रख कर आत्मविश्वास के साथ करना होगा,तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके शत्रु आपके किसी कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे,लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उन्हें मात देंगे।

• तुला :

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आपके सुलझ सकते हैं। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला आपके लिए कुछ परेशानी पैदा कर सकता है। सट्टेबाजों से आज सावधान रहना होगा,नहीं तो अपना सारा धन गवां सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ पुरानी लटकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने आसपास के लोगों से कुछ परेशानी हो सकती है। दोस्तों के सहयोग से आपका कोई बिगड़ता हुआ काम बिगड़ सकता है।

• वृश्चिक :

आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। यदि आपके ऊपर पहले कुछ कर्ज था,तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आप आनंद उठाएंगे। कुछ समय छोटे बच्चों के साथ  मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परेशानियों की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देंगे और रिलैक्स महसूस करेंगे। काम में आज एक नई जान आएगी। व्यापार में यदि आप कुछ नवीनता ना सके,तो आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

• धनु :

आज का दिन आपको सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनको पहचानकर आपको उन पर अमल करना होगा,तभी आप लाभ कमा पाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि कोई जोखिम उठाना पड़े,तो बहुत ही सावधानी से उठाएं,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं,वह उसे छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं।

• मकर :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़ी समस्या के दूर रहने से फायदा होगा,लेकिन उनका कोई साथी उन्हें धोखा दे सकता है। आप अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी,तो वह आज किसी मित्र की मदद से दूर होगी,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और किसी पार्ट टाइम कार्य को करना चाहते हैं,तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को भी आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

• कुंभ :

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया,तो बाद में आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आपका कोई अपना आपको समय पर मदद ना करने के कारण आपका मन दुखी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है,इसलिए आपको किसी भी कार्य को जल्दबाजी में नहीं करना है वह सोच विचारकर करना बेहतर रहेगा। व्यापार में आ रही समस्याओं के लिए आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा करना होगा।

• मीन :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है,क्योंकि व्यापार को जोखिम उठाना आपके लिए हितकर रहेगा,इसलिए दिल खोलकर जोखिम उठाएं। आपको यदि किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। इससे आपको प्रसन्नता होगी। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आज वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी। परिवार में चल रहे वाद विवाद को भी आपको मधुर वाणी का प्रयोग करके ही समाप्त करना होगा। परिवार के किसी अहम मुददे पर वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।

Source: amarujala