रायपुर। राजधानी रायपुर के राजस्व प्रशासन में फेरबदल करते हुए जिला प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए आदेश जारी किया है। इसके तहत कुल 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

प्रशासनिक फेरबदल छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से किए गए स्थानांतरण के बाद किया गया है। संबंधित अधिकारियों के नई पदस्थापना पर पहुंचने और उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद जिला स्तर पर उनके कार्य विभाजन में संशोधन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कोयला लेवी घोटाले में आईएएस जयप्रकाश मौर्य की अग्रिम जमानत याचिका, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब
कोयला लेवी घोटाले में आईएएस जयप्रकाश मौर्य की अग्रिम जमानत याचिका, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में नाम शामिल किए जाने के बाद आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने अग्रिम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्व अधिकारियों के कार्य विभाजन में संशोधन

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बाद तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र एवं जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। नई व्यवस्था के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्धारित जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन का यह कदम राजस्व विभाग के कामकाज को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने और प्रशासनिक व्यवस्था के अनुरूप जिम्मेदारियों का निर्धारण करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
34 राइस मिलर्स को नोटिस, चावल जमा नहीं करने पर कमल मिल पर प्रशासन की कार्रवाई
34 राइस मिलर्स को नोटिस, चावल जमा नहीं करने पर कमल मिल पर प्रशासन की कार्रवाई
रायपुर। बस्तर जिले के लिए निर्धारित चावल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले रायपुर जिले के राइस मिलर्स पर प्रशासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.