छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ टाइम्स डाॅट काॅम । रायपुर –

प्रदेश के शिक्षक एक बार फिर हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। एक सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने 18 जुलाई को राजधानी में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके बाद भी शासन ने कोई निर्णय नहीं लिया, तो 31 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। चार शिक्षक संगठनों ने मिलकर संघर्ष मोर्चा गठित किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
रायपुर। नवरात्रि की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में गरबा की तैयारियों ने बाजार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोर्चा के पदाधिकारी संजय शर्मा, मनीष मिश्रा, वीरेन्द्र दुबे, विकास राजपूत एवं केदार जैन ने बताया कि मोर्चा एक सूत्रीय मांग पूर्व सेवा की गणना कर सही वेतन निर्धारण करते हुए सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नत वेतनमान देने तथा पुरानी पेंशन देने के लिए आन्दोलन करने जा रहा है। इसकी शुरुआत 18 जुलाई से होगी। इस दिन राजधानी में प्रदर्शन कर रैली निकाली जाएगी। इस संबंध में शासन-प्रशासन को सूचना दे दी गई है। इसके बाद भी शासन ने मांग पूरी नहीं की तो 31 जुलाई से प्रदेशभर के शिक्षक जिला और विकासखंड मुख्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। संबंधित खबर खबर नवभारत में प्रकाशित की गई है।