छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के लोगों ने आज बोरे-बासी खाकर श्रम का उत्सव मनाया। इस बोरे-बासी तिहार पर लोगों ने बोरे-बासी खाते हुए तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस दौरान लोगों के उत्साह और सक्रिय सहभागिता के चलते हैशटैग #HamarBoreBaasi दूसरे नंबर पर ट्रेंड करता रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
बालोद में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
बालोद में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनके 12 वर्षीय बेटे की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर प्रदेश के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. खूबचंद बघेल की पंक्तियाँ सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा-
बासी के गुण कहुँ कहाँ तक, इसे न टालो हाँसी में।
गजब विटामिन भरे हुए हैं, छत्तीसगढ़ के बासी में।।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षा बल, पुलिस के जवान छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री, विधायकों ने भी बोरे-बासी के सेवन किया। इस मामले में छत्तीसगढ़ की जनता भी पीछे नहीं रही, उन्होंने भी अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए, श्रमिकों और किसानों के सम्मान में बोरे-बासी का सेवन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, 4 दिन का रहेगा बस्तर दौरा
15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, 4 दिन का रहेगा बस्तर दौरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 6 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 7 से 9...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.