बिलासपुर 

एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 24 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। ग्राम पंचायत सकेरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद एवं तखतपुर के नेता जी बोस वार्ड में सहायिका के एक पद के लिए आवेदन मंगाये गये है।

ये खबर भी पढ़ें…
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं सहायिका के लिए 8वीं, उम्र 18 से 44 वर्ष, उसी ग्राम एवं वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदिका 7 फरवरी से 24 फरवरी तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर या स्वयं पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन जमा कर सकते है।