रायपुर/-

छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मार्च को रायपुर आएंगे। विधानसभा चुनाव में अपनी चुनौती पेश करने और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने राजधानी के डब्ल्यूआरएस मैदान में उनकी सभा रखी गई है, जिसमें प्रदेशभर से पार्टी के एक लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की यह पहली आमसभा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल छुपेंडी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा. 2023 में होने जा रहे छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर पूरे दमखम के साथ प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी। यहां की जनता सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक नौटंकी से दुखी है और वो प्रदेश में बदलाव चाहती है। हमारी पार्टी जनता को एक बेहतर विकल्प देने तैयार है। हमने प्रदेशभर में 2300 सर्कल इंचार्ज बनाए हैं। 10 बूथ का एक सर्कल रहेगा। प्रदेशभर में ग्राम समिति, मोहल्ला समिति का निर्माण कर रहे है। प्रदेशमर में 4 लाख सक्रिय कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी से जुड़े है।