ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप अपनी कला से कार्यक्षेत्र में अच्छी जगह बना पाएंगे। विद्यार्थी की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी भी कार्य को उत्साह से करें, जिसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। यदि आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां हैं, तो आपको उन्हें समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो कोई आपसे नाराजगी जता सकता है। आप अपने लक्ष्य को पकड़ कर चले, तो उनमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, लेकिन आपको कोई संपत्ति संबंधित सौदा सावधानी से करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ आवश्यक कार्य को करने मे आप तेजी दिखाएं।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने किसी परिजन के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपको तोलमोल कर बोलना होगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले आज सुलझ सकते हैं, लेकिन करियर को लेकर यदि कुछ चिंता चल रही थी, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। शेयर बाजार अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने वालों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में कुछ नयी तकनीकों को अपनाकर कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको किसी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आप किसी से भी अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा बना सकता है। आपके एक्स एनर्जी होने के कारण कुछ घर के कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको आज रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न रहेगे। परिजनों से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी  बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे और कुछ नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई बात नहीं छुपानी नहीं है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। माताजी की सेहत में अक्समात गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए खुशियां रहने वाला है। आप अपने घर की साज सज्जा पर पूरा जोड़ देंगे और जीवन साथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आप संतान को अपने रीति रिवाज व परंपराओं के बारे में समझा सकते हैं।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कुछ कानूनी मामले आज गति पकड़ सकते हैं। इसको लेकर आपको फैसला तुरंत लेना होगा और परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको तनाव रहने के कारण किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी से भी आज किसी बात पर झड़प हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। लेकिन आपके द्वारा की गई पूर्व की गलतियां अधिकारियों के सामने उजागर हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है। आपको पेट संबंधित समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। व्यापार की कुछ योजनाएं आज फिर से शुरू हो सकती हैं। आपको आज संतान के करियर से संबंधित कोई कठिन निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप चिंतित चल रहे थे, तो वह पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपको नए अवसर मिलते रहेंगे। करियर को लेकर आप व्यर्थ चिंतित हो सकते हैं। जो लोग विदेशों में जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी होती दिख रही है। आपको अपनी रीति नीति पर पूरा ध्यान करना होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो कोई आपको किसी गलत योजना को फंसा सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोग आज बड़े आर्डर के मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई शुभ सूचना मिल सकती है और आप घर में किसी पूजा पाठ आदि की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। आपके परिवार के सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने से उन्हें जाना पड़ सकता है, लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग अच्छी तरक्की पा सकते हैं। पारिवारिक कार्य पर आज पूरा बल देंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आपको किसी मामले में सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्पन्न रहने वाला है। आपको बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। धन-धान्य व सुख समृद्धि से भरपूर होने के कारण आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे व किसी की कोई परवाह नहीं करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में कनिष्ठ सहयोगियों की  गलतियों को माफ करना होगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी  कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन आपको  धन संबंधित मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आवश्यक कार्य को कल पर ना टालें नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन पर फोकस बनाए रखें। आपके अंदर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने में परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। माता पिता की सेवा में आप कुछ समय लगाएंगे।

• मीन (Pieces):

आज नौकरी में कार्यरत लोग अपनी अच्छी सोच का परिचय देंगे, जिससे उनके अधिकारी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज जोखिम का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज कोई भी डील न करें। यदि आपका किसी संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो वह गति पकड़ेगा। आपको अपने कुछ करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह आपके विरोधी बन सकते हैं। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह  आपको वापस मिल सकता है।

Source: amarujala