छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । जगदलपुर

बस्तर जिले के डिमरापाल स्थित स्व. बलीराम कश्यप स्मृति मेडिकल काॅलेज और स्व. महेंद्र कर्मा स्मृति शासकीय चिकित्सालय में शीघ्र ही 300 पदों पर सीधी भर्ती होगी। लगभग 6 महीने पहले मेकाज प्रबंधन ने शासन को नई भर्तियों का प्रस्ताव भेजा था, जिसे वित्त विभाग ने जून में स्वीकृति प्रदान कर दी। अब जल्द ही तृतीय और चतुर्थ वर्ग के पदों पर भर्तियां प्रारंभ की जाएगी। इससे अब मेकाज में रोजगार का पिटारा खुलेगा और बेरोजगारों को राहत मिलेगी। 

ये खबर भी पढ़ें…
प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर या शौचालय… AI बताएगा कहां और कैसे पहुंचें
प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर या शौचालय… AI बताएगा कहां और कैसे पहुंचें
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाओं का रास्ता तलाशने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार हास्पिटल में रिक्त भृत्य, वार्ड बॉय, स्वीपर, पंप अटेंडेट, नाई, चैकीदार, हेड कुक, लैब अटेंडेंट, स्टॉफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन, रेडियोग्रॉफर, लैब टेक्नीशियन और मल्टी टास्क वर्कर के 123 और मेडिकल कालेज में रिक्त मेडिको सोशल वर्कर, ऑडियोमेट्री टेक्नीशियन, स्पीच थैरेपिस्ट, पब्लिक हेल्थ नर्स लीनियर एक्सीलरेटर टेक्नॉलजिस्ट, कोबाल्ट थैरेपिस्ट, सीटी सेमुलेटर, मोल्ड रूम टेक्नीशियन, नर्स, साइकेट्री नर्स, केमिस्ट और ईसीजी टेक्नीशियन के 70 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा शासकीय नसिंग कालेज में 12 पदों पर भर्तियां होंगी।