बिलासपुर। मेडिकल पीजी (एमडी) में दाखिला दिलाने का झांसा देकर दो डॉक्टरों से करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रेडियोलॉजी और मेडिसिन में सीट दिलाने का भरोसा देकर मोटी रकम वसूली। इतना ही नहीं, भरोसा कायम करने के लिए फर्जी सीट अलॉटमेंट लेटर, एडमिशन ऑर्डर और फीस रसीदें भी भेजीं। ठगी का शिकार एक डॉक्टर ने बेटे के एडमिशन के लिए एजुकेशन लोन लिया और अपना घर तक गिरवी रख दिया। करीब दो साल तक एडमिशन और रकम वापसी का इंतजार करने के बाद दोनों डॉक्टरों ने पुलिस से शिकायत की। सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बेटे को एमडी में सीट दिलाने के नाम पर 2.30 करोड़ का सौदा

पीड़ित डॉक्टर (55) ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा एमबीबीएस पास है। उसने वर्ष 2023 में नीट पीजी परीक्षा दी थी। नेशनल मेडिकल काउंसिल की ओर से जीरो पर्सेंटाइल पर एडमिशन की पात्रता घोषित किए जाने के बाद बेटे ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इसी दौरान अक्टूबर 2023 में गिरोह के एक सदस्य ने फोन कर एमडी रेडियोलॉजी या मेडिसिन में सीट दिलाने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए शुरुआत में 2.50 करोड़ रुपए मांगे गए, बाद में सौदा 2.30 करोड़ रुपए में तय हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
डिब्रूगढ़ में ट्रिपल मर्डर के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, हथियार छीनकर भागने की कोशिश में चली गोली
डिब्रूगढ़ में ट्रिपल मर्डर के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, हथियार छीनकर भागने की कोशिश में चली गोली
असम के डिब्रूगढ़ में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी बुधवार को पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑनलाइन और नकद के जरिए वसूले 1.29 करोड़

सीट दिलाने के नाम पर आरोपियों ने ऑनलाइन और बैंक के माध्यम से 74 लाख 37 हजार 801 रुपए तथा 55 लाख रुपए नकद वसूले। इस तरह पीड़ित डॉक्टर से कुल 1 करोड़ 29 लाख 37 हजार रुपए ले लिए गए। फरवरी 2024 में एडमिशन की सूची जारी हुई, लेकिन उसमें बेटे का नाम नहीं था। इसके बाद डॉक्टर को आरोपियों पर शक होने लगा। आरोपियों ने रकम वापस करने का भरोसा दिया, लेकिन लगातार टालमटोल करते रहे।

फर्जी अलॉटमेंट लेटर भेजकर मैंगलोर बुलाया

आरोपियों ने डॉक्टर को भरोसे में लेने के लिए वॉट्सऐप पर 3.54 लाख रुपए फीस जमा होने का फर्जी सीट अलॉटमेंट लेटर भेजा। इसके बाद डॉक्टर के बेटे को मैंगलोर के एक मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया। डॉक्टर अपने बेटे के साथ मैंगलोर पहुंचे, जहां गिरोह के दूसरे सदस्य ने सीट उपलब्ध नहीं होने की बात कही। इसके बाद वह उन्हें बेंगलुरु ले गया।

बेंगलुरु में आरोपियों ने एक व्यक्ति से मुलाकात कराई, जिसने खुद को डॉक्टर और यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट रजिस्ट्रार बताया। वहां असली जैसे दिखने वाले एडमिशन ऑर्डर और फीस रसीदें दिखाकर डॉक्टर को भरोसे में लिया गया। इसके बाद 12.68 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवाने के लिए कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात: प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, आरोपी अस्पताल में भर्ती
प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात: प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, आरोपी अस्पताल में भर्ती
कोरबा-पंतोरा। प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देख पूर्व प्रेमी आपा खो बैठा। विवाद के बाद उसने महिला की हत्या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिचित दूसरे डॉक्टर से भी 1.45 करोड़ रुपए ऐंठे

आरोपियों ने इसी तरह पीड़ित डॉक्टर के परिचित रिंग रोड क्षेत्र के एक अन्य डॉक्टर को भी मेडिकल पीजी में दाखिला दिलाने का झांसा दिया। उससे करीब 1 करोड़ 45 लाख 33 हजार रुपए वसूले गए। वह डॉक्टर भी अब अपनी रकम वापस पाने के लिए आरोपियों के चक्कर काट रहा है।

मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड और बिलासपुर से जुड़े पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो महिला के घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस पर भी कुल्हाड़ी से हमला
शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो महिला के घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस पर भी कुल्हाड़ी से हमला
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.