रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के सेक्टर-13 में मिले युवक निरंजन पाल के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह करीब 10 साल पुरानी रंजिश सामने आई है। आरोपियों ने निरंजन को कमल विहार बुलाकर पहले शराब पिलाई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान और साक्ष्य छिपाने के लिए उसके कपड़े जला दिए और शव को गटर में फेंक दिया। वहीं, उसकी एक्टिवा को बाकल नदी के पास छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव के साथ जले हुए कपड़े और एक्टिवा भी बरामद कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय : लक्ष्मी राजवाड़े
आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय : लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर , 13 नवंबर 2026/भारत की स्वतंत्रता, संस्कृति और विरासत के संरक्षण में जनजातीय समाज का योगदान अविस्मरणीय है। अन्याय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, निरंजन पाल 10 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे से लापता था। उसकी मां ने तेलीबांधा थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसी दौरान राजा नायडू से मिले सुराग के आधार पर पुलिस विनोद दांडेकर तक पहुंची। पूछताछ में दोनों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बेटे की हत्या का शक बना रंजिश की वजह

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि विनोद दांडेकर को संदेह था कि करीब 10 साल पहले उसके बेटे की हत्या में निरंजन पाल शामिल था। इसी बात को लेकर वह लंबे समय से निरंजन से रंजिश रखता था। इसी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उसने राजा नायडू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

योजना के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने निरंजन को कमल विहार बुलाया। वहां उसे शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने शव और अन्य साक्ष्य ठिकाने लगाने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
चिटफंड कंपनी खोलकर 24 लाख की ठगी, 13 साल बाद चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े
चिटफंड कंपनी खोलकर 24 लाख की ठगी, 13 साल बाद चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े
बिलासपुर। कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशानदेही पर शव और एक्टिवा बरामद

हत्या के बाद आरोपियों ने निरंजन के कपड़े जला दिए और शव को गटर में फेंक दिया था। उसकी एक्टिवा को बाकल नदी के पास छिपा दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया। साथ ही जले हुए कपड़े और एक्टिवा भी जब्त कर ली है।

राजा नायडू थाने का गुंडा-बदमाश

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में राजा नायडू तेलीबांधा थाने का गुंडा-बदमाश है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.